शहर चुनें
33°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 11 दिन पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर

जलभराव से कई क्षेत्रों में हाहाकार, घरों तक पहुंचा पानी; आयुक्त ने किया निरीक्षण मीरा-भायंदरः मानसून की पहली तेज बारिश ने ही मीरा भायंदर महानगरपालिका की प्री-मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद...

जलभराव से कई क्षेत्रों में हाहाकार, घरों तक पहुंचा पानी; आयुक्त ने किया निरीक्षण

मीरा-भायंदरः मानसून की पहली तेज बारिश ने ही मीरा भायंदर महानगरपालिका की प्री-मानसून तैयारियों की पोल खोल दी। मंगलवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया, कई घरों में पानी घुस गया, पैड़ गिरने की घटनाएं सामने आई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
करीब तीन सप्ताह की देरी से पहुंचे मानसून की पहली जोरदार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी और शहर में जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए । नागरिकों ने आरोप लगाया कि नाला सफाई, जलभराव रोकने के उपाय, डी- वॉटरिंग पंपों की व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान जैसे मनपा के दावे पहली ही बारिश में फेल साबित हुए।
भायंदर के बेकरी गली, शांतिनगर, विनायकनगर, काशीनगर और बी. पी. रोड सहित कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। मीरा रोड के कई क्षेत्रों में भी यही स्थिति देखने को मिली, जहां बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 बारिश के दौरान शहर में एक ही रात में छह स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गई। वहीं भायंदर पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले सब-वे में पानी भर जाने से यातायात बाधित हुआ और लंबा जाम लग गया। बढ़ती शिकायतों के बीच महानगरपालिका का आपदा प्रबंधन विभाग पूरी रात प्रभावित क्षेत्रों में राहत और निगरानी कार्य में जुटा रहा।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए कुछ डी वॉटरिंग पंप काम नहीं कर रहे थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि, मनपा प्रशासन ने दावा किया कि कुछ घंटों के भीतर हालात सामान्य कर दिए गए। फिलहाल शहर के किसी भी हिस्से में जलभराव नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने कहा आयुक्त ने किया मौके पर निरीक्षण !
बारिश के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए २४ जून को महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा (आईएएस) ने शहर के बाढ़ संभावित क्षेत्रों, नालों और जलनिकासी व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेकरी गली, सुभाषचंद्र बोस मैदान सत्संग रोड नाला, जाफरी खाड़ी, बेस्टवन होटल के समीप स्थित नाला तथा टाटा पावर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों का दौरा किया गया। आयुक्त ने डी वॉटरिंग पंपों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पंपिंग स्टेशन पूरी तरह चालू अवस्था में रहें तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया दल पूरे मानसून के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग सतर्क रहें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें,' आयुक्त शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा ।
उन्होंने नालों में गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को तुरंत हटाने, गिरे हुए पेड़ों व शाखाओं को शीघ्र हटाने तथा जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। पहली ही भारी बारिश के बाद सामने आई चुनौतियों ने शहर की मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में बताकर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का दावा कर रहा है, लेकिन नागरिक अब स्थायी समाधान और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x