— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

भाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरी

कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी पर चोरी का आरोप, नवघर पुलिस थाने में मामला दर्ज भाईंदर, हमारा मीरा भाईंदर प्रतिनिधि। भाईंदर पूर्व स्थित एक इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से करीब 24 हजार रुपये कीमत के पीतल के नेकलेस चोरी होने...

कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी पर चोरी का आरोप, नवघर पुलिस थाने में मामला दर्ज

भाईंदर, हमारा मीरा भाईंदर प्रतिनिधि। भाईंदर पूर्व स्थित एक इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से करीब 24 हजार रुपये कीमत के पीतल के नेकलेस चोरी होने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि कारखाने में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ही 12 किलो वजन के नेकलेस चोरी कर लिए। इस मामले में नवघर पुलिस थाने में संदिग्ध कर्मचारी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भाईंदर पूर्व के एक गली क्षेत्र में सोमन सपन पात्रा का ‘पलक आर्ट’ नामक इमिटेशन ज्वेलरी का कारखाना है।

इस कारखाने में सद्दाम हुसैन (36 वर्ष) कर्मचारी के रूप में काम करता था।पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 11 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे से 12 अक्टूबर की सुबह 10 बजे के बीच कारखाने में रखे पीतल से बने नेकलेस चोरी हो गए। चोरी हुए नेकलेस का कुल वजन लगभग 12 किलो बताया गया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रुपये है। कारखाने से नेकलेस गायब होने की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की गई।

इस दौरान कारखाने में काम करने वाले कर्मचारी सद्दाम हुसैन पर नेकलेस चोरी करने का संदेह जताया गया। आरोप है कि कर्मचारी ने कारखाने में रखे नेकलेस बिना अनुमति के निकाल लिए।इस संबंध में कारखाना संचालक की शिकायत पर नवघर पुलिस थाने में संदिग्ध कर्मचारी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।इमिटेशन ज्वेलरी के कारखाने में हुई इस चोरी की घटना ने कर्मचारियों पर भरोसे और कारखानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top