शहर चुनें
37°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत

ठाणे में बढ़ती गर्मी और पानी की मांग को देखते हुए मनपा ने घोड़बंदर क्षेत्र के ब्रह्मांड पानी टंकी परिसर में नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया है। चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी के दौरान ठाणे मनपा क्षेत्र में...

ठाणे में बढ़ती गर्मी और पानी की मांग को देखते हुए मनपा ने घोड़बंदर क्षेत्र के ब्रह्मांड पानी टंकी परिसर में नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया है।

चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी के दौरान ठाणे मनपा क्षेत्र में पानी की मांग बढ़ गयी है। शहर की तमाम हाउसिंग सोसायटियों की तरफ से टैंकरों की डिमांड हो रही है, जिसको देखते हुए ठाणे मनपा के जलापूर्ति विभाग ने लोगों के लिए घोडबंदर क्षेत्र के ब्रह्मांड पानी टंकी परिसर में एक इंडिपेंडेंट टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया है।

साथ ही टैंकरों से पानी की सप्लाई को आसान बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ठाणे महानगरपालिका की सीमा अंतर्गत सात प्रभाग समितियों में टैंकरों से पानी सप्लाई करने के लिए साकेत में एक टैंकर फिलिंग सेंटर पहले से ही चल रहा है, लेकिन पानी की मांग अधिक होने की वजह से लोगों को विशेषकर घोड़बंदर रोड इलाके में समय पर टैंकरों से पानी सप्लाई करना मुमकिन नहीं हो पा रहा था।

रहिवासियों की बढ़ती मांग पर की गई व्यवस्था

  • पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए ब्रहमांड पानी टंकी परिसर में एक इंडिपेंडेंट टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया गया है। इस टैंकर फिलिंग स्टेशन से लोगों को जरूरत के हिसाब से निजी व सार्वजनिक टैंकरों से पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी।
  • ठाणे मनपा के नियमों के अनुसार, टैंकर सर्विस के लिए फीस ली जाएगी और नागरिकों को संबंधित सोसायटी के लेटरहेड पर एक डिमांड लेटर देना होगा। इस लेटर पर कार्यकारी अभियंता और उप अभियंता के हस्ताक्षर के साथ-साथ पानी सप्लाई से जुड़ी जरूरी जानकारी देना जरूरी होगा।
  • मनपा द्वारा दिए जाने वाले टैंकर सिर्फ घरेलू इस्तेमाल के लिए होंगे। इस पानी का इस्तेमाल टॉयलेट, बाथरूम फ्लशिंग या कंस्ट्रक्शन के लिए नहीं किया जा सकता।

10,000 लीटर वाले टैंकर की कीमत 1000 रुपये तय

  • मनपा की आम सभा में लिए गए फैसले के अनुसार, मनपा के टैंकर और ट्रांसपोर्टेशन मिलाकर 10 हजार लीटर कैपेसिटी वाले टैंकर का रेट 1000 रुपये तय किया गया है।
  • घरेलू इस्तेमाल के लिए अपने निजी टैंकर में 10 हजार लीटर पानी भरने का रेट 700 रुपये प्रति चक्कर है, जबकि सिर्फ़ कमर्शियल इस्तेमाल के लिए पानी भरने का रेट 1500 रुपये है। साथ ही, यदि टैंकर मालिक तय रेट से ज्यादा पैसे लेते हैं।
  • इसकी शिकायत जलापूर्ति विभाग को मिलती है तो संबंधित के खिलाफ़ एक्शन लिया जाएगा।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x