शहर चुनें
40°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 12 दिन पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा

आईआईटी रिपोर्ट का हवाला देकर मंत्री सरनाईक को घेरा, दोषियों पर कार्रवाई और स्वतंत्र जांच समिति की मांग भाईंदर: मीरा-भाईंदर के चर्चित बॉटल नेक फ्लाईओवर को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता के बीच राजनीतिक टकराव एक...

आईआईटी रिपोर्ट का हवाला देकर मंत्री सरनाईक को घेरा, दोषियों पर कार्रवाई और स्वतंत्र जांच समिति की मांग

भाईंदर: मीरा-भाईंदर के चर्चित बॉटल नेक फ्लाईओवर को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और विधायक नरेंद्र मेहता के बीच राजनीतिक टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। फ्लाईओवर के उद्घाटन और कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा फ्लाईओवर उद्घाटन की जांच संबंधी पत्र भेजे जाने पर विधायक नरेंद्र मेहता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में आईआईटी की रिपोर्ट पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर प्रकरण में ‘डबल रोल’ नहीं चल सकता और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।मेहता ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में फ्लाईओवर निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए जांच की मांग की थी। उनका दावा है कि पुल निर्माण पूरा होने के बावजूद उसे लंबे समय तक जनता के लिए नहीं खोला गया। 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्तक्षेप के बाद ही इसे यातायात के लिए शुरू किया गया।विधायक मेहता ने कहा कि आगामी मानसून सत्र में भी वे इस मामले को उठाएंगे और जिम्मेदार अधिकारियों तथा ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। उन्होंने फ्लाईओवर के डिजाइन और निर्माण से जुड़े निर्णयों की भी जांच कराने की मांग करते हुए स्वतंत्र जांच समिति गठित करने का सुझाव दिया।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एमएमआरडीए के प्रमुख हैं, इसलिए मंत्री सरनाईक को उनसे मिलकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। मेहता का आरोप है कि संबंधित लोगों पर कार्रवाई की संभावना कम दिखाई दे रही है, इसलिए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।
दिल्ली दरबार फ्लाईओवर का उदाहरण देते हुए मेहता ने कहा कि वहां अधूरे कार्यों के बावजूद पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया था, जबकि गोल्डन नेस्ट फ्लाईओवर के मामले में अलग रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उद्घाटन ही विवाद का विषय है तो दिल्ली दरबार फ्लाईओवर मामले में कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।इस दौरान मेहता ने भाईंदर पश्चिम में प्रस्तावित एसटी डिपो परियोजना का मुद्दा भी उठाया। 
उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री सरनाईक द्वारा उद्घाटन किए जाने के नौ महीने बाद भी परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी है। उन्होंने कहा कि केवल नारियल फोड़ने से विकास कार्य पूरे नहीं होते, बल्कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना भी उतना ही जरूरी है।
बॉटल नेक फ्लाईओवर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। आगामी मानसून सत्र में इस मुद्दे के और अधिक गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x