— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में SOP पर संग्राम!नागरिकों और पत्रकारों के प्रवेश नियमों पर विपक्ष का विरोध, महापौर के सामने फाड़ी नियमावली!महारानी सीजन 5 के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवाया सिर, रानी भारती के नए अवतार ने खींचा सबका ध्यान!मीरा भाईंदर न्यूज़: महासभा में हंगामे के बाद MBMC का बड़ा फैसला! अब नागरिकों को 3 दिन पहले आवेदन, पत्रकारों को भी लेना होगा स्पेशल पासमिरा-भाईंदर में दिवाली पर आग का तांडव! दो दिनों में 129 जगह लगी आग, 107 घटनाएं लक्ष्मी पूजन की रातभजन सम्राट अनूप जलोटा ने कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ मनाई दिवाली, युवाओं को दिया सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेशराम कमल मुखर्जी ने अपनी बंगाली फिल्म लोक्खीकांतोपुर लोकल के लिए टोरंटो में 11वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो (IIFFT) में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है, यह सम्मान उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कबीर खान के साथ साझा किया है।पानी की किल्लत के बीच मीरा-भायंदर मनपा का बड़ा फैसला, नई इमारतों के नल कनेक्शन पर रोक जारीमीरा भायंदर में यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व; स्वतंत्र डीसीपी पद को शासन की मंजूरीगोकुल दूध संघ विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राज ठाकरे ने भाजपा को घेरा; बोले- सत्ता में रहकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा क्यों?मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 को मिली बड़ी कामयाबी, हाईस्पीड ट्रायल सफल;दिसंबर 2026 के बाद पूरे रूट पर दौड़ेगी मेट्रोसाजिद आसिफ पटेल एवं जक्की आसिफ पटेल की ओर से समस्त मीरा-भाईंदरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!मीरा रोड में ज्वेलर्स कारोबारी से 12.15 लाख की ठगी,दो आरोपी गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी भी पुलिस ने कराई सुरक्षित
— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement

मीरा भाईंदर न्यूज़: महासभा में हंगामे के बाद MBMC का बड़ा फैसला! अब नागरिकों को 3 दिन पहले आवेदन, पत्रकारों को भी लेना होगा स्पेशल पास

भाईंदर: मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में 16 अक्टूबर को हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू कर दी है। नए नियमों के तहत अब महासभा में शामिल होने...

भाईंदर: मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में 16 अक्टूबर को हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू कर दी है। नए नियमों के तहत अब महासभा में शामिल होने वाले आम नागरिकों और पत्रकारों को प्रवेश के लिए पहले से अनुमति और विशेष पास लेना अनिवार्य होगा।

महासभा में शामिल होने के इच्छुक नागरिकों को बैठक से कम से कम तीन दिन पहले नगर सचिव के पास लिखित आवेदन देना होगा। विशेष और स्थगित बैठकों के लिए 48 घंटे पहले आवेदन करना अनिवार्य होगा।

पत्रकारों को भी लेना होगा विशेष पास

नए नियमों के अनुसार पत्रकारों को भी महासभा में सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। आधिकारिक पहचान पत्र की जांच और संबंधित मीडिया संस्थान से पुष्टि के बाद ही विशेष प्रवेश पास जारी किया जाएगा।

CCTV की निगरानी में रहेगी महासभा

महासभा के दौरान नागरिक कक्ष और प्रेस कक्ष में CCTV निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा विभाग को प्रवेश और निकास द्वारों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हंगामा, अनधिकृत प्रवेश और सरकारी कामकाज में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सुरक्षा के नाम पर पत्रकारों और नागरिकों की आवाजाही पर पाबंदी?

प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य महासभा में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना है। लेकिन सवाल यह है कि लोकतंत्र में जनता के सवाल और पत्रकारों की स्वतंत्र रिपोर्टिंग कितनी प्रभावित होगी?

महासभा जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के कामकाज का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में नागरिकों और पत्रकारों को प्रवेश देने की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी होगी, इस पर अब सबकी नजर रहेगी।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top