— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में SOP पर संग्राम!नागरिकों और पत्रकारों के प्रवेश नियमों पर विपक्ष का विरोध, महापौर के सामने फाड़ी नियमावली!महारानी सीजन 5 के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवाया सिर, रानी भारती के नए अवतार ने खींचा सबका ध्यान!मीरा भाईंदर न्यूज़: महासभा में हंगामे के बाद MBMC का बड़ा फैसला! अब नागरिकों को 3 दिन पहले आवेदन, पत्रकारों को भी लेना होगा स्पेशल पासमिरा-भाईंदर में दिवाली पर आग का तांडव! दो दिनों में 129 जगह लगी आग, 107 घटनाएं लक्ष्मी पूजन की रातभजन सम्राट अनूप जलोटा ने कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ मनाई दिवाली, युवाओं को दिया सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेशराम कमल मुखर्जी ने अपनी बंगाली फिल्म लोक्खीकांतोपुर लोकल के लिए टोरंटो में 11वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो (IIFFT) में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है, यह सम्मान उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कबीर खान के साथ साझा किया है।पानी की किल्लत के बीच मीरा-भायंदर मनपा का बड़ा फैसला, नई इमारतों के नल कनेक्शन पर रोक जारीमीरा भायंदर में यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व; स्वतंत्र डीसीपी पद को शासन की मंजूरीगोकुल दूध संघ विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राज ठाकरे ने भाजपा को घेरा; बोले- सत्ता में रहकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा क्यों?मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 को मिली बड़ी कामयाबी, हाईस्पीड ट्रायल सफल;दिसंबर 2026 के बाद पूरे रूट पर दौड़ेगी मेट्रोसाजिद आसिफ पटेल एवं जक्की आसिफ पटेल की ओर से समस्त मीरा-भाईंदरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!मीरा रोड में ज्वेलर्स कारोबारी से 12.15 लाख की ठगी,दो आरोपी गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी भी पुलिस ने कराई सुरक्षित
— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement

मीरा रोड में ज्वेलर्स कारोबारी से 12.15 लाख की ठगी,दो आरोपी गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी भी पुलिस ने कराई सुरक्षित

काशीमीरा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पवई से दोनों आरोपियों को दबोचा; 3.27 लाख रुपये का सामान जब्त मीरा रोड: मीरा रोड के रामदेव पार्क स्थित भवानी गोल्ड के ज्वेलर्स कारोबारी से 12 लाख 15 हजार रुपये की नकदी लेकर...

काशीमीरा क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पवई से दोनों आरोपियों को दबोचा; 3.27 लाख रुपये का सामान जब्त

मीरा रोड: मीरा रोड के रामदेव पार्क स्थित भवानी गोल्ड के ज्वेलर्स कारोबारी से 12 लाख 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हुए दो आरोपियों को काशीमीरा क्राइम ब्रांच, यूनिट-1 की टीम ने मुंबई के पवई इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 3.27 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

इसके अलावा CoinDCX ऐप पर खरीदी गई 4 लाख 81 हजार 918 रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को भी सुरक्षित करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामदेव पार्क, मीरा रोड स्थित भवानी गोल्ड के मालिक महेंद्र सिंह ने अपने कर्मचारी रमाकांत जयप्रकाश शुक्ला को व्यावसायिक काम के सिलसिले में मालाड से 12 लाख 15 हजार रुपये लाने के लिए भेजा था।

इसी दौरान कर्मचारी के दो परिचित रितेश जयप्रकाश मिश्रा और नीरज मनीषचंद्र झा ने रास्ते में ट्रैफिक पुलिस का हवाला देकर उसे वाहन से नीचे उतार दिया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए।


मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के इंदौर और वाराणसी में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद काशीमीरा क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी जांच और तलाश के आधार पर 26 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे मुंबई के पवई इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों के पास से सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन, एप्पल आईपैड, एयरपॉड्स, आईफोन-11, ट्रॉली बैग और 3,000 रुपये नकद सहित करीब 3 लाख 27 हजार रुपये का सामान जब्त किया है।


क्रिप्टोकरेंसी भी सुरक्षित करने में सफलता
इस मामले में पुलिस की एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई सामने आई है। आरोपियों द्वारा CoinDCX ऐप पर खरीदी गई 4 लाख 81 हजार 918 रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को भी पुलिस ने सुरक्षित कराया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में डिजिटल संपत्ति तक पहुंचने में सफलता मिली है।


फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस वारदात में आरोपियों ने किस तरह योजना बनाई थी और रकम का इस्तेमाल कहां किया गया।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top