— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में SOP पर संग्राम!नागरिकों और पत्रकारों के प्रवेश नियमों पर विपक्ष का विरोध, महापौर के सामने फाड़ी नियमावली!महारानी सीजन 5 के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवाया सिर, रानी भारती के नए अवतार ने खींचा सबका ध्यान!मीरा भाईंदर न्यूज़: महासभा में हंगामे के बाद MBMC का बड़ा फैसला! अब नागरिकों को 3 दिन पहले आवेदन, पत्रकारों को भी लेना होगा स्पेशल पासमिरा-भाईंदर में दिवाली पर आग का तांडव! दो दिनों में 129 जगह लगी आग, 107 घटनाएं लक्ष्मी पूजन की रातभजन सम्राट अनूप जलोटा ने कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ मनाई दिवाली, युवाओं को दिया सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेशराम कमल मुखर्जी ने अपनी बंगाली फिल्म लोक्खीकांतोपुर लोकल के लिए टोरंटो में 11वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो (IIFFT) में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है, यह सम्मान उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कबीर खान के साथ साझा किया है।पानी की किल्लत के बीच मीरा-भायंदर मनपा का बड़ा फैसला, नई इमारतों के नल कनेक्शन पर रोक जारीमीरा भायंदर में यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व; स्वतंत्र डीसीपी पद को शासन की मंजूरीगोकुल दूध संघ विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राज ठाकरे ने भाजपा को घेरा; बोले- सत्ता में रहकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा क्यों?मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 को मिली बड़ी कामयाबी, हाईस्पीड ट्रायल सफल;दिसंबर 2026 के बाद पूरे रूट पर दौड़ेगी मेट्रोसाजिद आसिफ पटेल एवं जक्की आसिफ पटेल की ओर से समस्त मीरा-भाईंदरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!मीरा रोड में ज्वेलर्स कारोबारी से 12.15 लाख की ठगी,दो आरोपी गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी भी पुलिस ने कराई सुरक्षित
— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ मनाई दिवाली, युवाओं को दिया सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेश

बिग बॉस-12 के प्रतिभागी, पद्मश्री सम्मानित और मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने इस वर्ष दिवाली का त्योहार मुंबई स्थित अपने आवास पर प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस खास मौके पर त्योहार की धार्मिक और...

बिग बॉस-12 के प्रतिभागी, पद्मश्री सम्मानित और मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने इस वर्ष दिवाली का त्योहार मुंबई स्थित अपने आवास पर प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ हर्षोल्लास से मनाया। इस खास मौके पर त्योहार की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ-साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से दिवाली मनाने का संदेश भी दिया गया।

दिवाली के महत्व पर बात करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि दिवाली भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी का प्रतीक है। उस समय जिस तरह पूरी अयोध्या खुशियों से जगमगा उठी थी, उसी तरह आज भी यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग लेकर आता है। घरों को सजाना, नए कपड़े पहनना, दीप जलाना और मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की पूजा करना इस त्योहार की खास परंपराएं हैं।

परंपराओं के साथ बदलाव भी जरूरी

अनूप जलोटा ने कहा कि समय के साथ त्योहार मनाने के तरीकों में बदलाव आना स्वाभाविक है और सकारात्मक बदलाव का स्वागत किया जाना चाहिए। हालांकि, दिवाली की मूल भावना हमेशा एक जैसी रहनी चाहिए। भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी और मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा इस पर्व का असली महत्व है।

‘ऐसी लागी लगन’ नहीं, यह भजन है दिवाली का पसंदीदा गीत

अपने संगीत से जुड़े अनुभव साझा करते हुए अनूप जलोटा ने बताया कि दर्शक अक्सर उनसे लोकप्रिय भजन ‘ऐसी लागी लगन’ सुनने की फरमाइश करते हैं, लेकिन दिवाली के अवसर पर उनका व्यक्तिगत पसंदीदा गीत ‘दीपावली मनाई सुहानी, मेरे साईं के हाथों में जादू का पानी’ है।

युवाओं से की सुरक्षित दिवाली मनाने की अपीलअनूप जलोटा ने खासतौर पर युवाओं से अपील की कि दिवाली के दौरान पटाखे जलाते समय सावधानी बरतें। उन्होंने खतरनाक पटाखों से दूर रहने, आसपास रहने वाले लोगों की सुविधा का ध्यान रखने और पटाखे फोड़ने के लिए एक निश्चित समय तय करने की सलाह दी।

साथ ही कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को प्राथमिकता देने और वायु एवं ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि दिवाली रोशनी, खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार है।

इसे इस तरह मनाया जाना चाहिए कि हर व्यक्ति सुरक्षित रहे और सभी के जीवन में खुशियां आएं।पांच दशकों से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं अनूप जलोटाभजन सम्राट के नाम से मशहूर पद्मश्री अनूप जलोटा भारतीय भक्ति संगीत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं।

पांच दशकों से अधिक लंबे संगीत सफर में उन्होंने अपने भजनों के माध्यम से भारतीय आध्यात्मिक संगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाई है। उनकी गायकी आज भी लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह रखती है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top