— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में SOP पर संग्राम!नागरिकों और पत्रकारों के प्रवेश नियमों पर विपक्ष का विरोध, महापौर के सामने फाड़ी नियमावली!महारानी सीजन 5 के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवाया सिर, रानी भारती के नए अवतार ने खींचा सबका ध्यान!मीरा भाईंदर न्यूज़: महासभा में हंगामे के बाद MBMC का बड़ा फैसला! अब नागरिकों को 3 दिन पहले आवेदन, पत्रकारों को भी लेना होगा स्पेशल पासमिरा-भाईंदर में दिवाली पर आग का तांडव! दो दिनों में 129 जगह लगी आग, 107 घटनाएं लक्ष्मी पूजन की रातभजन सम्राट अनूप जलोटा ने कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ मनाई दिवाली, युवाओं को दिया सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेशराम कमल मुखर्जी ने अपनी बंगाली फिल्म लोक्खीकांतोपुर लोकल के लिए टोरंटो में 11वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो (IIFFT) में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है, यह सम्मान उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कबीर खान के साथ साझा किया है।पानी की किल्लत के बीच मीरा-भायंदर मनपा का बड़ा फैसला, नई इमारतों के नल कनेक्शन पर रोक जारीमीरा भायंदर में यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व; स्वतंत्र डीसीपी पद को शासन की मंजूरीगोकुल दूध संघ विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राज ठाकरे ने भाजपा को घेरा; बोले- सत्ता में रहकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा क्यों?मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 को मिली बड़ी कामयाबी, हाईस्पीड ट्रायल सफल;दिसंबर 2026 के बाद पूरे रूट पर दौड़ेगी मेट्रोसाजिद आसिफ पटेल एवं जक्की आसिफ पटेल की ओर से समस्त मीरा-भाईंदरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!मीरा रोड में ज्वेलर्स कारोबारी से 12.15 लाख की ठगी,दो आरोपी गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी भी पुलिस ने कराई सुरक्षित
— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement

मीरा भायंदर में यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व; स्वतंत्र डीसीपी पद को शासन की मंजूरी

यातायात जाम और सड़क सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मिलेगी मदद मीरा भायंदर : शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण गंभीर होती यातायात समस्याओं से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

यातायात जाम और सड़क सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मिलेगी मदद

मीरा भायंदर : शहर में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण गंभीर होती यातायात समस्याओं से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत यातायात शाखा के लिए स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) का पद सृजित करने को शासन ने आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने शहर में बढ़ती यातायात जाम की समस्या और यातायात प्रबंधन की चुनौतियों को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से स्वतंत्र डीसीपी पद सृजित करने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि तेजी से फैलते शहरी क्षेत्र और बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात शाखा के लिए अलग वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति आवश्यक है। मेहता की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसके बाद 3 नवंबर 2026 को राज्य सरकार ने स्वतंत्र पुलिस उपायुक्त पद के सृजन को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी।

इस फैसले से यातायात नियोजन, जाम की समस्या पर नियंत्रण, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटनाप्रवण क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय लागू करने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्वतंत्र डीसीपी के नेतृत्व में यातायात शाखा को प्रशासनिक और परिचालन स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से काम करने का अवसर मिलेगा।

विधायक नरेंद्र मेहता ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top