— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
मीरा भाईंदर महानगरपालिका की महासभा में SOP पर संग्राम!नागरिकों और पत्रकारों के प्रवेश नियमों पर विपक्ष का विरोध, महापौर के सामने फाड़ी नियमावली!महारानी सीजन 5 के लिए हुमा कुरैशी ने मुंडवाया सिर, रानी भारती के नए अवतार ने खींचा सबका ध्यान!मीरा भाईंदर न्यूज़: महासभा में हंगामे के बाद MBMC का बड़ा फैसला! अब नागरिकों को 3 दिन पहले आवेदन, पत्रकारों को भी लेना होगा स्पेशल पासमिरा-भाईंदर में दिवाली पर आग का तांडव! दो दिनों में 129 जगह लगी आग, 107 घटनाएं लक्ष्मी पूजन की रातभजन सम्राट अनूप जलोटा ने कथक नृत्यांगना नीलांजना के साथ मनाई दिवाली, युवाओं को दिया सुरक्षित उत्सव मनाने का संदेशराम कमल मुखर्जी ने अपनी बंगाली फिल्म लोक्खीकांतोपुर लोकल के लिए टोरंटो में 11वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ टोरंटो (IIFFT) में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है, यह सम्मान उन्होंने चंदू चैंपियन के लिए कबीर खान के साथ साझा किया है।पानी की किल्लत के बीच मीरा-भायंदर मनपा का बड़ा फैसला, नई इमारतों के नल कनेक्शन पर रोक जारीमीरा भायंदर में यातायात व्यवस्था को मिलेगा नया नेतृत्व; स्वतंत्र डीसीपी पद को शासन की मंजूरीगोकुल दूध संघ विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल, राज ठाकरे ने भाजपा को घेरा; बोले- सत्ता में रहकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा क्यों?मीरा-भायंदर मेट्रो लाइन-9 को मिली बड़ी कामयाबी, हाईस्पीड ट्रायल सफल;दिसंबर 2026 के बाद पूरे रूट पर दौड़ेगी मेट्रोसाजिद आसिफ पटेल एवं जक्की आसिफ पटेल की ओर से समस्त मीरा-भाईंदरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!मीरा रोड में ज्वेलर्स कारोबारी से 12.15 लाख की ठगी,दो आरोपी गिरफ्तार; क्रिप्टोकरेंसी भी पुलिस ने कराई सुरक्षित
— Advertisement —
Advertisement
— Advertisement —
Advertisement

एमडी (MD) तैयार करने के लिए आवश्यक पाउडर बनाने वालीतेलंगाना की फैक्ट्री ध्वस्त

मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: ₹27 लाख से अधिक का नशीला पाउडर बरामद मीरा-भायंदर | नालासोपारा के एमडी ड्रग्स तस्करी मामले के तार तेलंगाना तक पहुंच गए हैं। मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस ने संगारेड्डी जिले के पाशमैलाराम औद्योगिक क्षेत्र में...

मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: ₹27 लाख से अधिक का नशीला पाउडर बरामद

मीरा-भायंदर | नालासोपारा के एमडी ड्रग्स तस्करी मामले के तार तेलंगाना तक पहुंच गए हैं। मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस ने संगारेड्डी जिले के पाशमैलाराम औद्योगिक क्षेत्र में चल रही एक अवैध फैक्ट्री को नष्ट कर दिया है।


इस फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स बनाने के लिए जरूरी रासायनिक पाउडर ‘2-ब्रोमो-4-मिथाइलप्रोपियोफेनोन’ तैयार किया जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने 27 लाख 6 हजार 740 रुपये कीमत का 44.69 किलोग्राम पाउडर जब्त किया है। इस अंतरराज्यीय रैकेट (Interstate Racket) मामले में अब तक कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


घटना की शुरुआत:बीते 24 जून को नालासोपारा पूर्व के प्रगतिनगर से मनवेल पाडा रोड पर स्थित बाबा पार्किंग क्षेत्र से अविनाश उर्फ सोनू लोकनाथ अय्यर (उम्र 22 वर्ष) और रविकांत ओमप्रकाश राम (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 3 लाख 36 हजार रुपये मूल्य की 112 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स जब्त की गई थी। इस मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था, जिसके बाद आगे की जांच क्राइम ब्रांच (गुन्हे प्रकटीकरण शाखा) कक्ष-4 को सौंपी गई थी।


नालासोपारा से कल्याण, जलगांव, गुजरात, तेलंगाना:
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर, क्राइम ब्रांच कक्ष-4 की टीम ने 21 अक्टूबर को सायबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पाटनचेरू में तेलंगाना पुलिस की मदद से कारखाने पर छापा मारा।


इस कार्रवाई के दौरान हैदराबाद के मेडचल-मलकाजगिरी के रहने वाले रमेश बाबू साके को हिरासत में लिया गया। कारखाने से 27 लाख 6 हजार 740 रुपये कीमत का 44.69 किलोग्राम रासायनिक पाउडर जब्त किया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक नालासोपारा, मुंबई, कल्याण, नेरुल, जलगांव के साथ-साथ गुजरात, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना जैसे विभिन्न स्थानों से कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


इस तरह मिले सुराग (ऐसे खोजे धागेदौरे
पुलिस ने इस रैकेट के सुराग तलाशते हुए इससे पहले गुजरात के कच्छ जिले के अब्दासा में एक खेत में चल रही फैक्ट्री, और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा में चल रही एक अवैध फैक्ट्री को भी नष्ट किया था।


गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपी
इस मामले में पुलिस ने मुर्तुजा पात्रावाला उर्फ मोंटो (नंदुरबार), शुभम मोरे (बुलढाणा), सलीम उर्फ सलीम डोला (मुंबई), साबीर देवलकर उर्फ किंग मेमन (मुंबई) और मोहम्मद सिद्दीकी (कानपुर) सहित कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


कार्रवाई करने वाली टीम
यह बड़ी कार्रवाई क्राइम ब्रांच कक्ष-4 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदाख, सहायक निरीक्षक प्रवीण भोसले, दत्तात्रय सरक, उपनिरीक्षक उमेश भागवत, और अंमलदार मनोहर तावरे व उनकी टीम द्वारा की गई।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top