— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

लेबनान पर मिसाइलें बरसाते नेतन्याहू से PM मोदी ने की बात, क्या अब थम जाएगा इजरायल का गुस्सा?

Israel News: आतंकवादियों पर कहर बरपा रहे इजरायल को दुनिया के तमाम देश से समर्थन मिल रहा है. भारत भी इजरायल का बड़ा समर्थक है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतन्याहू की आतंकविरोधी कार्रवाई का खुलकर समर्थन भी कर दिया है....

Israel News: आतंकवादियों पर कहर बरपा रहे इजरायल को दुनिया के तमाम देश से समर्थन मिल रहा है. भारत भी इजरायल का बड़ा समर्थक है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतन्याहू की आतंकविरोधी कार्रवाई का खुलकर समर्थन भी कर दिया है. पीएम मोदी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को कॉल कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि विश्व में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. 

पश्चिम एशिया में हाल ही में हुए घटनाक्रमों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने नेतन्याहू से कहा कि आतंकवाद का हमारे विश्व में कोई स्थान नहीं है. क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस बीच अमेरिकी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इजरायल ने वाशिंगटन को बताया है कि वह लेबनान में एक सीमित भूमि ऑपरेशन की योजना बना रहा है. इसपर जल्द ही शुरू हो सकता है. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने ईरान के लोगों को संबोधित किया, ताकि व्यापक युद्ध की चिंताओं को कम किया जा सके.

नेतन्याहू ने इस वीडियो में कहा कि ईरानी शासन “हमारे क्षेत्र को और गहरे अंधकार और युद्ध में डुबो रहा है.” उन्होंने कहा, “हर दिन, उनके कठपुतलियां समाप्त हो रहीं हैं. पूछिए [हमास कमांडर] मोहम्मद डेफ से, पूछिए [हिज़्बुल्ला के हसन] नसरल्लाह से. मध्य पूर्व में ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां इजरायल नहीं पहुंच सकता. हम अपने लोगों और अपने देश की रक्षा के लिए हर जगह जाएंगे.”

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top