शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

‘बाबा मुझे मार दिया, ऐसा बोलकर…’, एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर उद्धव ठाकरे का तंज.

Maharashtra Politics News: उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात पर तीखा तंज कसा है. उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई.. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली...

Maharashtra Politics News: उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात पर तीखा तंज कसा है. उनके इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई..

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे पर तीखा तंज कसा है. महायुती में चल रही खींचतान और टूट-फूट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कोई एक बाबा मुझे मार दिया कहते हुए दिल्ली गया. यह जो लाचारी है, अगर अच्छा शिक्षक मिला होता तो नहीं आती. 

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि चावल से कंकड़ चुनने हैं या कंकड़ों से चावल यह सिखाने का काम शिक्षक का है. उन्होंने कहा कि हर पीढ़ी को यह बोध देना जरूरी है. इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी हमला बोला है.

दूसरा दे तो रेवड़ी, हम दें तो उपकार- उद्धव ठाकरे 

शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने “रेवड़ी संस्कृति” पर भी कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज राजनीति मतलब, दूसरा देगा तो रेवड़ी, हम देंगे तो उपकार! उन्होंने आगे कहा कि फुकट कंप्यूटर देंगे, पर उसमें भरेंगे क्या? कोरी कॉपी देंगे तो कोई होलियां करेगा, लिखने के लिए क्या देंगे? उद्धव ने आगे कहा कि बच्चे हैं कि गधे? इतना बोझ क्यों ढोने देते हो?

पिछले वर्षों में मुंबई महापालिका का बाप कौन- उद्धव ठाकरे 

मुंबई महापालिका को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार साल में महापालिका का बाप कौन है, यह ही पता नहीं. उन्होंने कहा कि अंदर क्या चल रहा है, किसी को नहीं पता. उद्धव ने बताया कि आदित्य के काम से पहली बार महापालिका स्कूलों में प्रवेश के लिए लाइनें लगीं.

उद्धव ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक स्टूडियो से सभी स्कूलों को पढ़ा सकता है. उन्होंने शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि कहते हैं लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त है, लेकिन फीस भरने के पैसे नहीं. घर में कुछ नहीं, लड़कियों को पढ़ाएं कैसे?

उद्धव ठाकरे के इन आरोपों से महाराष्ट्र की राजनीति भूचाल आ गया है. बता दें कयास लगाए जा रहे हैं कि एकनाथ शिंदे सरकार में नाराज चल रहे हैं. ऐसे में नाराजगी के बीच उनके दिल्ली दौरे से अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x