बैग में करीब 5.5 तोला सोना सहित सामान था; नया नगर पुलिस की टीम ने रिक्शा चालक को तलाशकर महिला का सामान सुरक्षित वापस दिलाया

मीरा रोड: मीरा रोड की एक महिला का बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया था। बैग में करीब 5.5 तोला सोना सहित अन्य सामान मौजूद था। बैग छूटने का पता चलने के बाद महिला ने नया नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑटो रिक्शा और उसके चालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के दौरान रिक्शा चालक को तलाश कर निकाला और महिला का छूटा हुआ बैग बरामद कर लिया।
इस कार्रवाई में नया नगर पुलिस स्टेशन के PSI सलीम शेख के मार्गदर्शन में रहमत पठान, समीर वालुंज और विक्की पवार सहित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस की तत्परता से महिला का बैग और उसमें रखा करीब 5.5 तोला सोना सहित अन्य सामान सुरक्षित वापस मिल गया। सामान वापस मिलने के बाद महिला ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
