शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

डॉ. शाहीन का क्या है महाराष्ट्र कनेक्शन? जिसकी जांच के लिए अलर्ट मोड पर हैं सुरक्षा एजेंसियां.

Delhi Blast: शाहीन के महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई है. बता दें कि डॉ. शाहीन को फरीदाबाद में हथियारों का जखीरा रखने के आरोप में...

Delhi Blast: शाहीन के महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई है. बता दें कि डॉ. शाहीन को फरीदाबाद में हथियारों का जखीरा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

मुंबई:

फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार डॉ. शाहीन के महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच की जा रही है. महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं. सुरक्षा एजेसी सूत्रों के मुताबिक, शाहीन ने महाराष्ट्र के रहने वाले एक शख्स से शादी की थी. इस बात को पुख्ता तरीके से जांचा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, शाहीन का निकाह जफर हयात नाम के युवक से हुआ था, लेकिन साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया था.

शाहीन के महाराष्ट्र कनेक्शन की हो रही जांच

अब शाहीन के महाराष्ट्र से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई है. बता दें कि डॉ. शाहीन को फरीदाबाद में हथियारों का जखीरा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. जांच में यह भी सामने आया है कि उसका लिंक एक आतंकी संगठन से हो सकता है. फिलहाल पुलिस दोनों राज्यों में इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

FSL को मिले 2 तरह के विस्फोटक के सैंपल

वहीं दिल्ली ब्लास्ट से भी शाहीन का लिंक सामने आ रहा है. FSL टीम को दिल्ली में ब्लास्ट स्पॉट की जांच के दौरान 2 ज़िंदा कारतूस मिले हैं. जांच की जा रही है कि कहीं ये घायलों की मदद कर रहे पुलिसकर्मियों के तो नहीं गिरे थे. FSL को 2 तरह के विस्फोटक के सैंपल मिले हैं. पहला सैंपल संभावित अमोनिया नाइट्रेट जैसा है, वही दूसरा विस्फोटक अमोनिया नाइट्रेट से भी ज्यादा घातक है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही साफ होगा दूसरा विस्फोटक किस तरह का है.

महाराष्ट्र ATS एक्शन मोड में, ठाणे में शिक्षक के घर रेड

दिल्ली में हुए बम विस्फोट की घटना के बाद महाराष्ट्र ATS एक्शन मोड में आ गई है. इसी कड़ी में, ATS ने आज तड़के ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में एक शिक्षक के घर पर छापा मारा और तलाशी अभियान चलाया. कुछ समय पहले पुणे में ATS द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ आरोपियों से पूछताछ के दौरान, एक आरोपी ने मुंब्रा निवासी इस शिक्षक से जान-पहचान होने का दावा किया था.

आतंकवाद के आरोपियों से लिंक की जांच

ATS टीम ने मुंब्रा के कौसा विभाग स्थित शिक्षक के आवास पर रेड कर एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और कंप्यूटर की अन्य सामग्री जब्त की. सूत्रों के अनुसार, मुंब्रा स्थित आवास की तलाशी के बाद ATS टीम शिक्षक को उनके मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित दूसरे आवास पर ले गई, जहां तलाशी अभियान जारी है. ATS इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस शिक्षक का कोई सीधा संबंध पुणे ATS द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकवाद के आरोपियों से है या नहीं.

राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद देशभर में हाई अलर्ट है, ऐसे में महाराष्ट्र ATS का ठाणे जिले में यह कार्रवाई करना मामले की गंभीरता को और बढ़ा देता है. फिलहाल, जिस शिक्षक के घर पर ATS ने छापा मारा है, उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है.

https://ndtv.in/video/embed-player/category/embed/khabar/classic/id/1020656/autostart/0/pWidth/650/pHeight/403

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x