शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, की ‘लाडली बहनों’ की तारीफ.

MBT News: शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने मत-चोरी का फर्जी नैरेटिव फैलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे मतपेटी के माध्यम से करारा जवाब दिया, यह आज के नतीजों से स्पष्ट हो गया . बिहार में भारतीय...

MBT News: शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने मत-चोरी का फर्जी नैरेटिव फैलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे मतपेटी के माध्यम से करारा जवाब दिया, यह आज के नतीजों से स्पष्ट हो गया .

बिहार में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और अन्य घटक दलों की एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार में मिली यह जीत आपके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और सुशासन की जीत है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कई योजनाएँ लागू की गई थीं. महिलाओं, किसानों, युवाओं और छात्रों को केंद्र में रखकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे. ‘लाड़की बहनों’ ने भी सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहकर साथ दिया, जिससे यह जीत संभव हुई.

शिंदे ने कहा कि विपक्ष ने मत-चोरी का फर्जी नैरेटिव फैलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने उसे मतपेटी के माध्यम से करारा जवाब दिया, यह आज के नतीजों से स्पष्ट हो गया है. जनता ने विकास और सुशासन को स्पष्ट समर्थन दिया है और अब बिहार की वास्तविक रूप से सर्वांगीण विकास की यात्रा शुरू हो गई है.

अमित शाह-नड्डा से भी हुई बात

इस दौरान एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से भी फोन पर बातचीत कर इस जीत के लिए उन्हें विशेष बधाई दी. शिंदे ने दोनों नेताओं को नेतृत्व के लिए शुभकामनाएं दीं.

शिंदे ने कहा कि जनता अब वास्तविक काम करने वालों के साथ है और हर जगह य देखने को मिल रहा है. इसलिए विपक्ष के फर्जी दावों में जनता नहीं फंस रही.

एनडीए ने बनाया रिकॉर्ड

बता दें कि 14 नवम्बर को बिहार का चुनाव रिजल्ट आया है, सुबह रुझानों से लेकर आखिरी मतदान तक एनडीए ने लीड नहीं छोड़ी. कुल 243 सीटों में एनडीए ने 202 सीटें जीतीं. जिसने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. अकेले बीजेपी ने 89, JDU ने 85, चिराग पासवान की पार्टी ने 19, हम ने 5 और RLP ने भी 4 सीटें हासिल कीं. उधर महागठबंधन को बीते दो दशक में सबसे करारी हार मिली जोकि महज 35 सीटों में सिमट गया.सिर्फ राजद ही दहाई का आंकडा छू पाया जिसे 25 सीटें मिलीं,जोकि पिछले चुनाव के मुकाबले 50 सीटों का घाटा था.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x