शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Mumbai BMC Polls: शिवसेना UBT-मनसे के बीच सीट शेयरिंग की चर्चा, क्या इतनी सीटों पर राज ठाकरे को मना लेंगे उद्धव?

Shiv Sena UBT-MNS Alliance: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच मुंबई बीएमसी के दंगल को लेकर भी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे के बीच सीट शेयरिंग...

Shiv Sena UBT-MNS Alliance: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच मुंबई बीएमसी के दंगल को लेकर भी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे के बीच सीट शेयरिंग का पहला फॉर्मूला सामने आया है। बीएसमसी चुनावों में दोनों भाईयों के साथ लड़ने की पूरी संभावना है।

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनावों में जेडीयू-बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए की महाविजय के बाद विपक्ष दलों में हड़कंप की स्थिति है। राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि बिहार के नतीजों का असर मुंबई बीएमसी चुनावों पर भी पड़ सकता है। इस सब के बीच मुंबई का गढ़ बचाने के लिए एक साथ आए ठाकरे ब्रदर्स (उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे) के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने की चर्चा सामने आई है। मुंबई बीएमसी में कुल 227 सीटें हैं। अभी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है उनके अनुसार उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी ने मनसे को 70-75 सीटों छोड़ने का ऑफर किया है। गौरतलब हो कि कांग्रेस मनसे की वजह से उद्धव ठाकरे से भी दूर हट रही है। पार्टी ने अकेले लड़ने का ऐलान किया है।

सीटों का आरक्षण हो चुका तय
महाराष्ट्र में दोनों भाई राज्य सरकार त्रिभाषा फॉर्मूले को लेकर हुए विवाद के बाद एकसाथ आए थे। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे पहली बार वर्ली में आयोजित एक विजय रैली में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों करीब सात से आठ मौकों पर मिल चुके हैं। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में शिवसेना ठाकरे गुट और मनसे के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच सीट शेयरिंग का पहला फॉर्मूला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, शिवसेना ठाकरे गुट ने शिवसेना ठाकरे गुट और मनसे गठबंधन में मनसे को लगभग 70 सीटें देने की इच्छा जताई है। गौरतलब हो कि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने सीटों का आरक्षण घोषित किया था। मुंबई में बीएमसी चुनाव 31 जनवरी, 2026 से पहले संपन्न होने हैं।

मनसे चाहती थी 125 सीटें
दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत के बीच यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मनसे और शिवसेना गठबंधन में शिवसेना ठाकरे गुट मनसे को 70 से 75 सीटें देने को तैयार है। मनसे ने 125 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। शिवसेना ठाकरे गुट ने मनसे को 70 से 75 सीटें देने की इच्छा जताई है। मनसे को 75 सीटें देने के बाद 152 सीटें बचती हैं। इनमें सीटों पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी कितनी सीटों पर लड़ेगी? यह जानकारी सामने नहीं आई है। चर्चा है कि अगर राज ठाकरे 75 सीटों पर सहमत होते हैं तो शिवसेना 100 से अधिक सीटों पर लड़कर बाकी कुछ सीटों दूसरे विपक्षी दलों को दे सकती है। 2017 के चुनावों में अविभाजित शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी थी उसे 84 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी 82, कांग्रेस 31 और एनसीपी को 9 सीटें मिली थीं। मनसे 7 सीटें जीती थी। सपा को 6 और एआईएमआईएम को दो सीटें मिली थीं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x