शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

बिहार ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ के झूठे आरोपों का करारा जवाब दिया, फडणवीस ने कांग्रेस पर कसा तंज.

Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस पर सीएम फडणवीस ने कहा, जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है। बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है। उसे AIMIM से भी कम सीटें मिली...

Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। इस पर सीएम फडणवीस ने कहा, जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया है। बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है। उसे AIMIM से भी कम सीटें मिली हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने जहां एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई, वहीं कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका साबित हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बिहार के मतदाताओं ने कांग्रेस के फर्जी वोट चोरी के नैरेटिव को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कांग्रेस और राहुल गांधी को इन नतीजों से सबक लेना चाहिए।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि एनडीए 160 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगा, लेकिन नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर आए हैं। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण बताया।

फडणवीस ने कहा, “थोड़ी बहुत एंटी-इंकम्बेंसी जरूर महसूस हुई थी, लेकिन इस बार जहां भी गए, वहां जनता स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में दिखाई दी। लोगों का मूड बदल चुका था और यही कारण रहा कि हमें इतनी बड़ी जीत मिली।”

5https://x.com/AHindinews/status/1989296106111664498?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1989296106111664498%7Ctwgr%5E42e0b89e7e00d51532545e3955467f6c1ee1755b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fmumbai-news%2Fbihar-given-befitting-reply-to-rahul-gandhi-vote-chori-narrative-says-fadnavis-20102265

फडणवीस ने कहा, राहुल गांधी के वोट चोरी के झूठे आरोपों का बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा चलाए गए वोट चोरी अभियान पर बोलते हुए उन्होंने कहा, लगातार संवैधानिक संस्थाओं और पदों पर हमला करना जनता को पसंद नहीं आता है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने संविधान खतरे में होने का झूठा नैरेटिव चलाया था। तब उन्हें कुछ राजनीतिक फायदा मिला, लेकिन बाद में लोग सच्चाई समझ गए और उनका खेल खत्म हो गया।

सीएम फडणवीस ने बिहार में कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। उनकी सीटें AIMIM और सभी वामपंथी दलों से भी कम हैं। इससे साफ है कि पार्टी किस हद तक कमजोर हो चुकी है। बिहार में कांग्रेस की मिट्टी पलीद हो गई है। समस्या यह है कि राहुल गांधी बार-बार वही गलती दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपनी गलतियों से नहीं सीखेगी तो वह मिट्टी में मिल जाएगी।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
3 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x