
मीरा-भायंदरः मीरा-भायंदर के उत्तन क्षेत्र में जमीन के भीतर दबा हुआ एक जिंदा और पुराना तोप का गोला मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए सुरक्षा चिंता पैदा हो गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तत्परता से इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासियों को जमीन में दबा एक संदिग्ध धातु का गोला दिखाई दिया।
वस्तु को देखकर संदेह होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एनएसजी की टीम ने सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके संयुक्त अभियान चलाकर तोप के गोले पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में वस्तु के भीतर विस्फोटक सामग्री होने की आशंका जताई गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एनएसजी को बुलाया गया।
इसके बाद मीरा-भायंदर को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाए गए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई।
घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने या हटाने का प्रयास न करें और तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दें।
अधिकारियों के अनुसार, समय रहते मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण संभावित खतरे को सफलतापूर्वक
टाल दिया गया।
