शहर चुनें
37°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

जल्द टूट जाएगी कांग्रेस…बिहार नतीजों के बाद PM की भविष्यवाणी पर शरद पवार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Sharad Pawar News: बिहार चुनावों में आरजेडी और कांग्रेस के अगुवाई वाले महागठबंधन की शिकस्त के बाद राजनीति गरमाई हुई। राहुल गांधी की रणनीति पर जहां सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई अन्य राज्यों में चुनाव...

Sharad Pawar News: बिहार चुनावों में आरजेडी और कांग्रेस के अगुवाई वाले महागठबंधन की शिकस्त के बाद राजनीति गरमाई हुई। राहुल गांधी की रणनीति पर जहां सवाल खड़े हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई अन्य राज्यों में चुनाव नतीजे का असर पड़ने की संभावना है। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस जल्द टूट जाएगी, अब शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है।

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनावों में जेडीयू-बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए की महाजीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अगौंछा घुमाकर जश्न मनाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि कांग्रेस जल्द ही टूट जाएगी। इसमें विभाजन होगा क्योंकि कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी बन गई है। इसके बाद कांग्रेस के आगे के भविष्य पर देशभर में बहस छिड़ी है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के सर्वेसर्वा और महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं जिस कांग्रेस को समझता हूं, वह खत्म होने वाली कांग्रेस नहीं है, बल्कि फिर से उभरेगी।

क्या खत्म हो जाएगी कांग्रेस?
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनावी माहौल के बीच सोलापुर में शरद पवार ने कहा कि चूंकि कांग्रेस गांधी-नेहरू के विचारों को मानने वाली पार्टी है, इसलिए वह एक बार फिर नए मुकाम पर पहुंचे बिना नहीं रहेगी। शरद पवार ने कहा कि अगर बिहार चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव से पहले महिलाओं को बांटे गए रुपयों का नतीजों पर असर पड़ता है, तो विपक्षी दलों को इस बारे में सोचने की जरूरत है। गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनावों में एडीएन को 202 सीटें मिली हैं, जबकि आरजेडी को सर्वाधिक वोट के बाद भी 25 और कांग्रेस को छह सीटें मिल पाई हैं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x