शहर चुनें
37°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

‘सुशासन की जीत, सामाजिक न्याय की जीत’, बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का पहला रिएक्शन.

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी ने बिहार की जनता को अलग-अलग क्षेत्रों में और भी बेहतर काम करने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के एजेंडे को ध्यान में रखकर वोट किया. बिहार में बीजेपी...

Bihar Election Result 2025: पीएम मोदी ने बिहार की जनता को अलग-अलग क्षेत्रों में और भी बेहतर काम करने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के एजेंडे को ध्यान में रखकर वोट किया.

बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि यह विकास और सुशासन की जीत हुई है. उन्होंने कहा, “यह सामाजिक न्याय और जन-कल्याण की भावना की जीत है. बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है. यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा.”

एनडीए के सभी दलों को पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एनडीए के सभी दलों को बधाई दी. उन्होंने कहा, “एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है. लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है. मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं.”

जनता ने विकास के एजेंडे पर किया वोट: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अनुसार जनता ने विकास के एजेंडे को ध्यान में रखकर वोट किया. उन्होंने कहा, “मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है. उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया. मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं.”

पीएम मोदी ने बिहार की जनता को अलग-अलग क्षेत्रों में और भी बेहतर काम करने का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा, “आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले.”

एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही

बिहार चुनाव के अभी तक के रुझानों में एनडीए 202 सीटों पर आगे है और थोड़ी देर में जीतों का आंकड़ा भी जारी कर दिया जाएगा. बीजेपी इस चुनाव में अभी तक 91 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी उभरती नजर आ रही है. वहीं जेडीयू 83, एलजेपी (आर) 19, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x