— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

मोमिनुल हक ने शतक ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कानपुर में खास काम करने वाले दूसरे बल्लेबाज, खत्म किया 20 साल का सूखा

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हज के लिए रवाना हो चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए हज पर जाने की जानकारी साझा की थी. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक के बाद सानिया मिर्जा के लिए हज यात्रा काफी...

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हज के लिए रवाना हो चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए हज पर जाने की जानकारी साझा की थी. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक के बाद सानिया मिर्जा के लिए हज यात्रा काफी सुकून भरी हो सकती है.

शोएब मलिक ने जनवरी में पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद संग अपनी तीसरी शादी का खुलासा किया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि सानिया और शोएब अलग हो चुके हैं. 

हालांकि उससे पहले ही दोनों के अलग होने की खबरें काफी तेज़ थीं, जिन्हें मलिक ने तीसरी शादी कर सही साबित कर दिया था. तलाक के बाद से अब तक सानिया एक भी बार असहज या उदास तो नहीं दिखाई दीं, लेकिन शायद उनके मन में उदासी ज़रूर हो, जो हज यात्रा से खत्म हो सकती है. सानिया हज से पहले बॉलीवुड एक्सट्रेस सना के साथ मक्का में नज़र आईं.

इस दौरान सानिया मिर्जा की बहन भी दिखाई दीं. सना ने सोशल मीडिया पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, “उमराह हो गया.” बता दें कि सना खान अब बॉलीवुड के किनारा कर चुकी हैं. 

हज पर जाने से पहले सानिया मिर्जा ने सबसे मांगी थी माफी 

हज के लिए जाने से पहले सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया के ज़रिए एक पोस्ट कर सभी से माफी मांगी थी. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “दोस्तों और करीबियों, मुझे हज का पाक सफर करने का सौभाग्य मिल रहा है.

जैसे कि मैं अपनी ज़िंदगी में बदलाव के सफर पर निकल रही हूं और आप सभी से अपनी सब गलतियों के लिए माफी मांगती हूं. मैं दुआ करती हूं कि अल्लाह मेरी दुआएं कबूल करेगा और मेरा रास्ता दिखाएगा. मुझे बहुत खुशनसीब महसूस हो रहा है.

मुझे अपने विचारों और दुआओं में रखें. यह मेरे लिए ज़िंदगी की बेहद खास सफर रहेगा. मुझे उम्मीद है कि मैं एक बेहतर इंसान बन सकूंगी और अपने ईमान को मज़बूत कर सकूंगी.”

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top