— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

बेन डकेट के शतक पर फिरा पानी, ऑस्‍ट्रेलिया ने DLS मेथड से जीता 5वां वनडे; सीरीज भी अपने नाम की

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच बेहद रोमांचक और तनाव से भरा रहा. यह मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला गया. भारत ने इसे 7 विकेट से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की...

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 25वां मैच बेहद रोमांचक और तनाव से भरा रहा. यह मैच भारत और अमेरिका के बीच खेला गया. भारत ने इसे 7 विकेट से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) प्लेयर ऑफ द मैच रहे. लेकिन चर्चा मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की भी हो रही है. सिराज के एक शानदार कैच की चर्चा हो रही है. जिसे पकड़ना मुश्किल था.

मोहम्मद सिराज ने लपका नामुमकिन कैच
मोहम्मद सिराज ने एक ऐसा कैच लपका, जिसने सबको हैरान कर दिया. ये कैच इतना शानदार था कि इसे पूरे टूर्नामेंट का ‘कैच ऑफ द टूर्नामेंट’ भी कहा जा सकता है.

दरअसल अमेरिकी बल्लेबाज नीतीश कुमार (Nitish Kumar) क्रीज पर जमे हुए थे. 23 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से वो 27 रन बना चुके थे. तभी अर्शदीप सिंह की एक शानदार गेंद पर उनका बल्ला गेंद को सही से नहीं लगा पाया और गेंद हवा में ऊंची उछल गई.

वहीं बाउंड्री लाइन के पास खड़े मोहम्मद सिराज ने इस कैच को लपकने के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले तो कुछ कदम पीछे लिए, फिर बिलकुल सही समय पर छलांग लगाकर हवा में उड़ते हुए गेंद को अपने हाथों में समा लिया. उनका ये कैच वाकई देखने लायक था. अब इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

भारत बनाम अमेरिका मैच हाइलाइट्स
भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिर भी अमेरिका ने चौथे और पांचवें विकेट के लिए शानदार साझेदारी की. अमेरिका के लिए नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए. अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए.

जवाब में भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. सौरभ नेत्रवलकर ने विराट कोहली को शून्य पर आउट कर दिया. इसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा का भी विकेट लिया.

ऋषभ पंत भी 18 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने लंबी और शानदार साझेदारी की और 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए. जिसके बाद भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीत लिया.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top