— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, आपकी फ्लाइट कैंसल तो नहीं? चेक करके ही घर से निकलें

मुंबई : 20 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे के दोनों क्रॉस रनवे नंबर 09/27 और 14/32 बंद रहेंगे। क्रॉस रनवे को 6 घंटे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान यहां से न तो कोई प्लेन उड़ान भर सकेगा न ही किसी...

मुंबई : 20 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे के दोनों क्रॉस रनवे नंबर 09/27 और 14/32 बंद रहेंगे। क्रॉस रनवे को 6 घंटे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान यहां से न तो कोई प्लेन उड़ान भर सकेगा न ही किसी फ्लाइट की लैंडिंग होगी। यह सब मॉनसून के बाद हर साल होने वाली बड़ी रखरखाव योजना के तहत किया जा रहा है। ये रनवे सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कुल छह घंटे उड़ानों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह बंदी पहले से तय रखरखाव कार्यों के लिए रखी है। मॉनसून की भारी बारिश से रनवे की सतह पर पानी जमा हो जाता है और जगह-जगह दरारें पड़ जाती हैं।

रनवे बंद करके ये होगा काम

इसी वजह से हर साल मानसून खत्म होने के बाद रनवे की गहन सफाई की जाती है और जरूरी मरम्मत का काम पूरा किया जाता है। इस काम में रनवे की सतह साफ करना, दरारें भरना, नई मार्किंग करना और लाइटिंग व्यवस्था की पूरी जांच शामिल होती है।

यात्रियों को हो सकती है परेशानी

एयरपोर्ट अधिकारियों ने पायलटों को पहले ही नोटिस यानी नोटम जारी कर दिया था। इस नोटिस की वजह से सभी एयरलाइंस को अपनी उड़ानें पहले से प्लान करने का पूरा मौका मिल गया। वे इस दौरान मुंबई के मुख्य रनवे नंबर 09आर/27एल का इस्तेमाल करेंगी। प्रबंधन का मानना है कि पहले से की गई यह सूचना उड़ानों में देरी को काफी हद तक कम कर देगी और यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top