— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

बाबर आजम ने चुनी विश्व टी20 एकादश, विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह के अलावा मलिंगा को भी किया नजरअंदाज

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने विश्व टी20 इलेवन चुनी है, जिसमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में न ही विराट कोहली को मौका मिला है और न...

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने विश्व टी20 इलेवन चुनी है, जिसमें सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को मौका दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस टीम में न ही विराट कोहली को मौका मिला है और न ही जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है।

ये दोनों खिलाड़ी इस प्रारूप के बादशाह हैं। इसके अलावा बाबर ने श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा को भी विश्व टी20 इलेवन में शामिल करने लायक नहीं समझा।

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी की अगुआई कर रहे बाबर आजम ने विश्व टी20 एकादश का चुनाव किया। चूंकि उन्हें एक देश से अधिकतम दो खिलाड़ियों को चुनना था, इसलिए पाकिस्तानी स्टार ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपनी टीम में शामिल किया और विराट कोहली तथा जसप्रीत बुमराह को नजरअंदाज कर दिया।

हैरानी की बात यह है कि बाबर आजम की विश्व टी20 एकादश में एक भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। पाकिस्तान स्टार की नजरों में श्रीलंका के महान गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी ज्यादा प्रभावी नहीं है। उन्हें इस टीम में शामिल नहीं करने के पीछे यही एक कारण हो सकता है।




Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top