शहर चुनें
42°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

AMRAVATI : डीजे वाले ने जयमाल के वक्त दूल्हे को घोंपा चाकू, दुल्हन हुई बेहोश, ड्रोन कैमरे में कैद हुई वारदात.

शादी समारोह में आये दो युवकों ने स्टेज पर जाकर दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान दुल्हन और दूल्हे की मां सदमे से बेहोश हो गईं। महाराष्ट्र के अमरावती में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत...

शादी समारोह में आये दो युवकों ने स्टेज पर जाकर दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान दुल्हन और दूल्हे की मां सदमे से बेहोश हो गईं।

महाराष्ट्र के अमरावती में शादी की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गयी जब कथित तौर पर डीजे वाले ने दूल्हे पर ही चाकू से हमला कर दिया गया। यह चौंकाने वाली घटना अमरावती के बडनेरा रोड स्थित साहिल लॉन में मंगलवार रात को हुई, जहां दूल्हे सुजल समुद्रे के विवाह समारोह में अचानक खूनखराबा मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी समारोह में आये दो युवकों ने जयमाल के स्टेज पर जाकर दूल्हे सुजल पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घटना के दौरान दुल्हन और दूल्हे की मां सदमे से बेहोश हो गईं।

ड्रोन से आरोपियों का पीछा

हमलावरों ने दूल्हे सुजल समुद्रे पर स्टेज पर ही हमला किया और फिर मौके से भाग निकले। जब दूल्हे के पिता राम समुद्रे ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार करने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लेकिन यह पूरी घटना शादी में उड़ रहे ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इतना ही नहीं ड्रोन कैमरामैन ने कुछ दूर तक आरोपियों की बाइक का ड्रोन से पीछा भी किया।

डीजे के पैसे को लेकर विवाद!

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हमला डीजे के पैसे न देने के बाद शुरू हुआ। आरोपी की पहचान राजू बख्शी के तौर पर हुई। कल रात राजू और उसका एक नाबालिग साथी शादी में पहुंचे थे। दोनों ने पहले दूल्हे से बातचीत की और बाद में मंच पर ही चाकू से हमला कर दिया।

जानकारी सामने आ रही है कि सुजल समुद्रे की शादी की रस्म 9 नवंबर को अंजनगांव सुरजी में आयोजित की गयी थी। कथित तौर पर तब डीजे के पैसे न चुकाने के कारण तीखी बहस हुई थी।

हमले के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सुजल और राजू पहले से एक दूसरे को जानते है, लेकिन कुछ दिन पहले उनके बीच पैसे को लेकर कहासुनी हुई थी।

परिजनों ने रोकी शादी

हमले के बाद माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। दूल्हे को गंभीर हालत में रिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि डर और सदमे के कारण समुद्रे परिवार ने शादी टाल दी।

दूल्हे के पिता राम समुद्रे ने बताया कि कुछ दिन पहले मेरे बेटे का दो युवकों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने धमकी दी थी कि शादी में आएंगे और हंगामा करेंगे। हमले के बाद से परिवार डरा हुआ है। जब तक पुलिस आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई नहीं करती, हम शादी नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद गुस्साए परिजन और रिशेदार आरोपी राजू के घर भी गए थे और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x