शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे ने दोहराई प्रतिबद्धता, बोले- शिवसेना जमीनी स्तर पर काम करने वालों की है ताकत.

MBT News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता और कमजोर वर्गों के हित में लगातार काम कर रही है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार...

MBT News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता और कमजोर वर्गों के हित में लगातार काम कर रही है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना हमेशा अपने जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी.
राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और समुदायों से जुड़े कई नेता और सदस्य मुंबई में उनके आधिकारिक मुक्तागिरी निवास पर पार्टी में शामिल हुए.

कार्यकर्ताओं की पार्टी है शिवसेना

पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए शिंदे ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां काम करने वालों का सम्मान किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘पार्टी हमेशा आम लोगों, पिछड़े वर्गों और जमीनी स्तर पर काम करने वालों के कल्याण के लिए प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य भर में हर दिन हजारों कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, जो शिवसेना के नेतृत्व और विचारधारा में लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है.

‘कार्यकर्ताओं की है यह पार्टी’ – शिंदे

शिंदे ने कहा, राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए भी मैंने एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम किया और अब भी करता हूं. यह पार्टी कार्यकर्ताओं की है, किसी एक व्यक्ति की नहीं. 

भालेराव का शिवसेना में शामिल होना बड़ा राजनीतिक संकेत

लातूर जिले की राजनीति में नया मोड़ तब आया जब भालेराव अपने समर्थकों के साथ शिवसेना में शामिल हो गए. माना जा रहा है कि उनका यह कदम आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले एनसीपी (एसपी) के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.
भालेराव 2009 से 2019 तक उदगीर सीट से भाजपा विधायक रह चुके हैं.

हालांकि, 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था. बाद में उन्होंने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) का दामन थामा और 2024 में उसी क्षेत्र से उम्मीदवार बने, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जनआधार मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष और मातंग शक्ति आंदोलन के प्रवर्तक के रूप में भालेराव ने राज्यभर में कार्यकर्ताओं का मजबूत नेटवर्क खड़ा किया है, जो अब शिवसेना के लिए एक नई ताकत के रूप में देखा जा रहा है. 

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x