— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

RBI आज जारी करेगी Monetary Policy Statement, ब्याज में बदलाव को लेकर होगा फैसला

भारत में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले सेक्टर्स के रूप में जाना जाता है लेकिन फ्रेशर्स के लिए कुछ समय से ऑनबोर्डिंग में देरी की बड़ी समस्या पैदा कर रहा है. इसका मतलब है कि फ्रेशर्स को कैंपस...

भारत में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाले सेक्टर्स के रूप में जाना जाता है लेकिन फ्रेशर्स के लिए कुछ समय से ऑनबोर्डिंग में देरी की बड़ी समस्या पैदा कर रहा है.

इसका मतलब है कि फ्रेशर्स को कैंपस प्लेसमेंट या अन्य तरीकों से हायर तो कर लिया गया था लेकिन अभी तक उनकी ज्वाइनिंग नहीं हुई है. कुछ मामलों में तो ये शिकायत दो साल से ज्यादा देरी के लिए भी है.

ज्वाइनिंग में देरी के बारे में आई खबर

अंग्रेजी न्यूज पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो सालों में भारत में कम से कम 10,000 फ्रेशर्स को नौकरी का ऑफर गया था लेकिन इन्हें अभी तक आईटी कंपनियों ने दफ्तरों में वर्कफोर्स में शामिल नहीं किया है.

इसके लिए आईटी कर्मचारी संघ नेसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (एनआईटीईएस) के आंकड़ों का हवाला दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक आईटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सलूजा ने कहा कि जिन कैंडिडेट्स को टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, जेन्सर और एलटीआईमाइंडट्री सहित कंपनियों में पोजीशन ऑफर हुई थीं लेकिन अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई है उन्होंने लेबर यूनियन से ऑनबोर्डिंग में देरी के बारे में शिकायत की है. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक इन शिकायतों में टॉप लेवल और मिड लेवल दोनों आईटी कंपनियां शामिल हैं. 

क्या बताया गई है देरी की वजह

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए लोगों को शामिल करने में देरी की वजह प्रमुख रूप से नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में कारोबारी अनिश्चितता के कारण है. यहां आर्थिक मंदी के संकेतों ने कस्टमर्स को आईटी खर्चों के बारे में अलर्ट कर दिया था और नई हायरिंग पर भी असर देखा जा रहा है.

तीन प्रमुख आईटी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या में है गिरावट

टीसीएस, इंफोसिस और विप्रो जैसी आईटी प्रमुख कंपनियों ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए अपने जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. इन सबने पूरे वित्तीय वर्ष के लिए अपने कुल कर्मचारियों की संख्या में कमी दर्ज की है. कुल मिलाकर तीन मेजर सॉफ्टवेयर सर्विस एक्सपोर्टर्स ने पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कर्मचारियों की संख्या में 63,759 की गिरावट दर्ज की है.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top