— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

अकेले लड़े मोमिनुल हक, भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज, 233 पर ढेर

टी20 वर्ल्ड कप 2024 आगे बढ़ने के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. टूर्नामेंट में कमज़ोर या छोटी कही जाने वाली टीमों का दबदबा देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ, टूर्नामेंट के शुरुआत में फेवरेट कही जाने वाली टीमें...

टी20 वर्ल्ड कप 2024 आगे बढ़ने के साथ दिलचस्प होता जा रहा है. टूर्नामेंट में कमज़ोर या छोटी कही जाने वाली टीमों का दबदबा देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ, टूर्नामेंट के शुरुआत में फेवरेट कही जाने वाली टीमें ग्रुप स्टेज से बाहर होने के कगार पर दिख रही हैं.

बाहर होने वाली बड़ी टीमों न्यूज़ीलैंड (New Zealand) अव्वल नंबर पर नज़र आ रही है. शुरुआती दोनों मैच गंवाने के बाद टीम के पास सुपर-8 में जगह बनाने के लिए बहुत ही कम चांस दिख रहे हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान (Afghanistan) सुपर-8 की प्रबल दावेदार नज़र आ रही है. 

न्यूज़ीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें ग्रुप-सी में मौजूद हैं. इसी ग्रुप में मौजूद वेस्टइंडीज़ ने शुरुआती तीनों मैच जीतकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब ग्रुप में सिर्फ एक टीम का क्वालीफाई करना बाकी रह गया है.

ग्रुप के प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं न्यूज़ीलैंड जीता का खाता खोले बगैर सबसे नीचे यानी पांचवें पायदान पर है. इसके अलावा युगांडा तीसरे और और पापुआ न्यू निगी चौथे नंबर पर है. युगांडा ने एक मैच जीता है, जबकि पापुआ न्यू गिनी का भी अब तक खाता नहीं खुला है. 

न्यूज़ीलैंड को अफगानिस्तान से होगी मदद की दरकार 

अब न्यूज़ीलैंड को क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान से मदद की दरकार होगी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ही वह टीम बन सकती है, जो न्यूज़ीलैंड को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर देगी. दरअसल अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी अफगानिस्तान की टीम अगला मुकाबला पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेलेगी. 

अगर अफगानिस्तान अगले मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जीत जाती है, तो वह सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेंगे और न्यूजीलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर अफगानिस्तान मुकाबला हारती है, तो न्यूज़ीलैंड के पास क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी.

अफगानिस्तान ने पहले मुकाबले में युगांडा को 125 रनों से और दूसरे में अफगानिस्तान को 84 रनों के बड़े मार्जिन से हराया था. अफगानिस्तान की यह फॉर्म देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि वह पापुआ न्यू गिनी के के खिलाफ मुकाबला जीत सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ अफगानिस्तान कैसा परफॉर्म करती है. 

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top