— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

शादियों के सीजन के बीच सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी रह गई है कीमत

सोने की कीमत में इस साल काफी तेजी आई है। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी रही। जानिए अब कितनी रह गई है...

सोने की कीमत में इस साल काफी तेजी आई है। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई जबकि चांदी की कीमत स्थिर बनी रही। जानिए अब कितनी रह गई है सोने और चांदी की कीमत…

नई दिल्ली: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत गुरुवार के बंद भाव 1,24,100 रुपये से 100 रुपये गिरकर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही।

वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, शुक्रवार को चांदी की कीमतें सभी करों सहित 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 19.84 डॉलर यानी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 0.96 प्रतिशत बढ़कर 48.48 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

आगे कैसी रहेगी चाल?

जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, ‘शेयर बाजारों में संभावित एआई-संचालित तेजी के बुलबुले को लेकर बढ़ती चिंताओं और अमेरिकी सरकार में कामकाज लंबे समय तक ठप रहने की अनिश्चितता के बीच निवेशकों द्वारा सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।’ इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 99.65 रहा। इससे सोने की कीमतों को समर्थन मिला।

वित्तपोषण के संकट के कारण कई सरकारी विभागों में कामकाज 38 दिन से ठप (शटडाउन) है। इससे आर्थिक उत्पादन पर असर पड़ रहा है और प्रमुख वृहद आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी हो रही है। एक विशेषज्ञ ने कहा कि बाजार की अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और लंबे समय तक ‘शटडाउन’ के चलते सोने में और तेजी की संभावना है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top