शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहिन योजना के लिए ई-केवाईसी जरूरी, लास्ट डेट नजदीक, ठाणे जिले से आया बड़ा अपडेट क्या?.

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की 'माझी लाडकी बहिन योजना' के लिए ठाणे जिले से 25 जुलाई तक 14 लाख 65 हजार 876 आवेदन जमा हुए थे। इनमें से 14 लाख 41 हजार 798 आवेदन पात्र पाए गए...

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र सरकार की ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ के लिए ठाणे जिले से 25 जुलाई तक 14 लाख 65 हजार 876 आवेदन जमा हुए थे। इनमें से 14 लाख 41 हजार 798 आवेदन पात्र पाए गए हैं। वहीं 24 हजार 78 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।

ठाणे: महाराष्ट्र सरकार की चर्चित लाडकी बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) को लेकर मुंबई से सटे ठाणे जिले में बड़ा अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई ‘माझी लाडकी बहिन योजना’ के लिए ठाणे जिले से 25 जुलाई तक 14 लाख 65 हजार 876 आवेदन जमा हुए थे। इनमें से 14 लाख 41 हजार 798 आवेदन पात्र पाए गए हैं। वहीं 24 हजार 78 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। यह जानकारी ठाणे जिला प्रशासन ने दी है। साथ ही प्रशासन ने लाभार्थियों से 18 नवंबर तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

लाडकी बहिन योजना में क्या है ई-केवाईसी की लास्ट डेट?
दरअसल राज्य सरकार पात्र महिलाओं के खातों में हर महीने 1,500 रुपये की सब्सिडी जमा कर रही है। इस योजना का लाभ नियमित रूप से पाने के लिए 18 नवंबर तक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ई-केवाईसी के तहत लाभार्थियों के आधार और बैंक खाते से संबंधित जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे में अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त अस्थायी रूप से निलंबित हो सकती है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने क्या बताया?
लाभार्थियों को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत, महिला एवं बाल विकास कार्यालय या निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। महिला एवं बाल कल्याण विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय बागुल ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने निर्धारित समय के भीतर अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है, उनके खातों में सब्सिडी राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

ठाणे में कुल कितने आवेदन?
ठाणे जिले की 9,15,696 महिलाओं ने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन जमा किए हैं। इनमें से 9,02,611 आवेदन पात्र पाए गए हैं। इसके साथ ही विशेष रूप से विकसित ‘नारी शक्ति दूत’ ऐप के माध्यम से 5,50,180 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5,39,187 पात्र और 10,993 अपात्र पाए गए हैं।

लाडकी बहिन योजना के कितने लाभार्थी?
महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना पिछले साल जुलाई में शुरू की गई थी। 28 जून 2024 को राज्य मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद जुलाई से महिलाओं के खातों में किस्तें जमा होनी शुरू हो गईं। अक्टूबर 2024 तक राज्य भर में लाडकी बहिन योजना के आवेदकों की संख्या सीधे 2 करोड़ 56 लाख तक पहुंच गई थी। हालांकि अक्टूबर-नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान इस योजना को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन यह योजना महायुति सरकार के लिए गेमचेंजर साबित हुई।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x