शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

हिमाचल में रेहड़ी-पटरी वालों के पहचान पत्र का मामला, मंत्री और सरकार के अलग-अलग बोल

हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का एक बयान और फिर राज्य सरकार की तरफ़ से उसका खंडन सुर्ख़ियों में है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि राज्य के रेहड़ी-पटरी वाली दुकानों पर फोटोयुक्त पहचान पत्र पर लगाना अनिवार्य...

हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का एक बयान और फिर राज्य सरकार की तरफ़ से उसका खंडन सुर्ख़ियों में है.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि राज्य के रेहड़ी-पटरी वाली दुकानों पर फोटोयुक्त पहचान पत्र पर लगाना अनिवार्य होगा. इस पर बाद में उनकी सफाई भी आई. बाद में राज्य सरकार ने ऐसे किसी आदेश पर रोक लगा दी.

अब सरकार की तरफ़ से जारी बयान में कहा गया है कि नेमप्लेट या अन्य पहचान अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

विक्रमादित्य सिंह के बयान के बाद से राज्य सरकार और पार्टी के अंदर-बाहर दोनों तरफ़ सवाल उठाए जा रहे थे.

हालांकि विक्रमादित्य ने शुक्रवार को अपने फैसले का बचाव किया और कहा, “साफ़-सफ़ाई से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए हम इस पहचान की प्रक्रिया को लागू कर रहे हैं, जो कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार है.”

25 सितंबर को विक्रमादित्य सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “हिमाचल में रेहड़ीधारकों के भोजनालय और फ़ास्टफ़ूड रेहड़ी पर मालिक का पहचान पत्र लगाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी तरीके की परेशानी न हो. इसके लिए पिछले कल ही बैठक में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जय श्री राम.”

विक्रमादित्य सिंह ने उत्तर प्रदेश में दुकानों पर नेमप्लेट लगाने के निर्देश का हवाला देते हुए ये भी कहा कि हिमाचल में भी ऐसे निर्देश दिए गए हैं ताकि खाद्य सुरक्षा जैसे मामलों को गंभीरता से लिया जाए.

कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई. बाद में प्रदेश सरकार ने एक बयान जारी कर विक्रमादित्य के आदेश पर रोक लगा दी.

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने लिखित बयान में कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स नीति के संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त हुए हैं और इस मामले के हर पहलू पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है.

बयान के अनुसार, “अभी तक प्रदेश सरकार ने विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकानों पर नेमप्लेट या अन्य पहचान अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है.”

“प्रदेश सरकार स्ट्रीट वेंडर्स से संबंधित मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संदर्भ में निर्णय लेने से पूर्व सभी सुझावों पर संवेदनशीलता से विचार किया जाएगा.”

विक्रमादित्य ने इससे पहले वक्फ़ बोर्ड को लेकर भी फ़ेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी की थी और सुधार से संबंधित ख़बरों को साझा करते हुए इसे ‘हिमाचल के लिए सर्वश्रेष्ठ हित’ बताया था.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x