शहर चुनें
30°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

मुंबई में बैठक के बाद घर लौट रहे कांग्रेस नेता की मौत, महाराष्ट्र कांग्रेसियों में शोक की लहर.

Congress Satyendra Bhusari Death: महाराष्ट्र में एक रेल दुर्घटना में कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र भुसारी की मृत्यु हो गई है। पुलिस इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। ट्रेन से गिरने से कांग्रेस नेता की मौत (Photo:...

Congress Satyendra Bhusari Death: महाराष्ट्र में एक रेल दुर्घटना में कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र भुसारी की मृत्यु हो गई है। पुलिस इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ट्रेन से गिरने से कांग्रेस नेता की मौत (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। चिखली तालुका कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और बाजार समिति के पूर्व सभापति डॉ. सत्येंद्र भुसारी का बुधवार (12 नवंबर) शाम करीब साढ़े सात बजे कसारा रेलवे स्टेशन (Kasara Railway Station Accident) पर हादसे में निधन हो गया। यह खबर फैलते ही चिखली तालुका शोक में डूब गया।

कांग्रेस के पूर्व तालुका अध्यक्ष और चिखली कृषि उपज बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र भुसारी ने मराठा सेवा संघ से समाज सेवा की शुरुआत की थी। समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया और कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए। हाल ही में पार्टी ने उन्हें पैठन विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षक नियुक्त किया था। इसी संबंध में वे मुंबई बैठक के लिए आए थे। हादसे के समय ट्रेन से वह बुलढाणा जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, मुंबई से चिखली लौटते समय कसारा घाट में चलती ट्रेन से गिर जाने के कारण उनकी मौत हुई। गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत नासिक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिस ट्रेन से हादसा हुआ, वह कसारा स्टेशन पर नहीं रुकती थी। फ़िलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है और रेलवे पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लिए नासिक पहुंच चुके है, जबकि पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे मुंबई से तुरंत अस्पताल पहुंचे। चिखली की विधायक श्वेता महाले पाटिल ने भी हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वह कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके है।

कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान डॉ. सत्येंद्र भुसारी के निधन से महाराष्ट्र कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, जबकि पूरे बुलढाणा जिले में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। उनकी छवि एक सक्रिय, मेहनती और लोगों से जुड़े रहने वाले नेता की रही है, जिनका जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x