शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

मुंबई CSMT पर CRMS का विरोध प्रदर्शन: 2 पदाधिकारियों और सदस्यों के खिलाफ जीआरपी ने दर्ज की FIR.

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर 6 नवंबर 2025 को CRMS का विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों के चलते रेल यातायात बाधित, जीआरपी ने 2 पदाधिकारी और सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस...

मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर 6 नवंबर 2025 को CRMS का विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों के चलते रेल यातायात बाधित, जीआरपी ने 2 पदाधिकारी और सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज की.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर 6 नवंबर 2025 को हुए सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (CRMS) के विरोध प्रदर्शन के मामले में जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए 2 पदाधिकारियों और सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर सरकारी कर्तव्य में बाधा डालने, प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने और रेल यातायात बाधित करने के आरोपों के तहत दर्ज की गई है. यह प्रदर्शन ठाणे रेलवे पुलिस द्वारा रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले के विरोध में किया गया था.

विरोध मार्च और नारेबाजी

जांच के अनुसार, 6 नवंबर की दोपहर करीब 4 बजे से सीआरएमएस संगठन के 100 से 200 सदस्य मिलन हॉल में जमा हुए और संगठन के प्रमुख प्रविण वाजपेयी के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय, मध्य रेलवे, मुंबई तक विरोध मार्च निकाला गया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “DGP GRP की तानाशाही नहीं चलेगी”, “FIR वापस लो”, “GRP मुर्दाबाद”, “GRP हाय-हाय” जैसे नारे लगाए. आंदोलन समाप्त होने की घोषणा के बाद भी कुछ आंदोलनकारी, जिनमें एस. के. दुबे और विवेक शिसोदिया सहित 30 से 40 सदस्य शामिल थे, अचानक डीआरएम कार्यालय से निकलकर सीएसएमटी लोकल लाइन स्थित मोटरमैन लॉबी के बाहर पहुंच गए.

रेल संचालन बाधित और स्थिति नियंत्रण

यहां आंदोलनकारियों ने गैरकानूनी रूप से भीड़ इकट्ठी कर मोटरमैन लॉबी और स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वारों पर लोहे की बेंचें रखकर रास्ते पूरी तरह बंद कर दिए. इससे मोटरमैन, गार्ड, उप स्टेशन प्रबंधक और स्टेशन प्रबंधक अपने कार्यालयों में फंस गए और शाम 5:41 बजे से उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गईं. स्थिति बिगड़ने से स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

हालात को नियंत्रण में लाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारी सिनियर डीएससी ऋषि शुक्ला, डीएससी प्रतीक्षा सिंह और जीआरपी अधिकारी प्रज्ञा जेडगे मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की, परंतु आंदोलनकारी और अधिक आक्रामक हो गए. बाद में डीआरएम हिरेश मीना के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद लगभग 6:38 बजे आंदोलन समाप्त हुआ और रेल संचालन दोबारा शुरू हुआ.

एफआईआर और कानूनी धाराएं

सरकार की ओर से शिकायत दर्ज कराने वाले पुलिस उपनिरीक्षक महेश कृष्णा पाटिल ने अपने बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मुंबई लोहमार्ग पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में 19 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लागू था. इसके बावजूद सीआरएमएस के पदाधिकारी और सदस्य प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक कर्तव्य में बाधा डालने वाली गतिविधियों में शामिल हुए.

जीआरपी ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 189(2), 190, 127(2), 221, 223 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 (संशोधन 2015) की धारा 37(1) और 135 के तहत एफआईआर दर्ज की है.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x