शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

मुंबई: दहिसर टोला नाके की शिफ्टिंग में ‘विरोध’ बना अंडगा, सरकार ने बदली रणनीति, अब लिया ये बड़ा फैसला.

Reported By : Saif Khan : Mumbai Dahisar Toll Plaza News: मुंबई में एनएच 48 पर पड़ने वाले दहिसर टोल बूथ को लेकर सरकार ने अपनी रणनीति बदल दी है। सरकार ने पहले इस टोल प्लाजा को 2 किलोमीटर आगे...

Reported By : Saif Khan : Mumbai Dahisar Toll Plaza News: मुंबई में एनएच 48 पर पड़ने वाले दहिसर टोल बूथ को लेकर सरकार ने अपनी रणनीति बदल दी है। सरकार ने पहले इस टोल प्लाजा को 2 किलोमीटर आगे शिफ्ट करने का ऐलान किया था लेकिन नई जगह जो चिन्हित की गई थी। वहां के स्थानीय लोगों के विरोध ने अंडगा डाल दिया था।

मुंबई: मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 48) पर पड़ने वाले दहिसर टोल बूथ को सरकार ने पहले शिफ्ट करने का निर्णय लिया था। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें टोल दो किलोमीटर आगे ले जाने पर सहमति बनी थी। पिछले दिनों राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस टोल के 13 नवंबर को शिफ्ट होने की बात कही थी, लेकिन टोल बूथ के नई प्रस्तावित जगहों पर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सरकार ने रणनीति बदल दी है। सरकार ने फैसला किया है कि दहिसर टोल नाके को एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) से लैस किया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहनों का वेटिंग टाइम घटे।

AI सिस्टम से लैस होगा टोल प्लाजा
दहिसर टोला प्लाजा को मुंबई के उत्तरी प्रवेश द्वार के तौर पर जाना जाता है। टोल प्लाजा पर बढ़ते ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार अब तकनीक की ओर कदम बढ़ाने का निर्णय किया है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने निर्देश दिया है कि दहिसर टोल प्लाजा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्वचालित टोल वसूली प्रणाली लागू की जाए, ताकि वाहनों की आवाजाही निर्बाध हो सके। सरनाईक ने कहा कि दहिसर टोल प्लाजा पर हर दिन भारी ट्रैफिक जाम की वजह से एम्बुलेंस, स्कूल बसों और आवश्यक सेवाएं बाधित होती हैं।इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और यात्रियों का कीमती समय बर्बाद होता है।

विरोध ने फेल किया सरकार का प्लान
दहिसर टोल प्लाजा का मुद्दा सीएम फडणवीस तक पहुंचा था। यह विषय एनएचएआई के अधिकारी के सामने भी उठा था लेकिन नई जगह पर विरोध ने शिफ्ट करने की योजना पर पानी फेर दिया है। सरनाईका का कहना है कि उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक में टोल प्लाज़ा को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था, परंतु स्थानीय नागरिकों के विरोध को देखते हुए अब तकनीकी समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। सरनाईक ने कहा कि मीटिंग में तय किया गया कि टोल वसूली को फास्ट और पारदर्शी बनाने के लिए एआई कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन कर स्वचालित भुगतान करेंगे। इस प्रणाली से वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा और टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारें बंद हो जाएंगी।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x