शहर चुनें
37°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन

दहिसर-गुजरात नेशनल हाईवे पर अधूरे फ्लाईओवर और धीमे सड़क निर्माण कार्य को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अधिकारियों को फटकार लगाई है। दहिसर-गुजरात नेशनल हाईवे पर अधूरे फ्लाईओवर और धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर...

दहिसर-गुजरात नेशनल हाईवे पर अधूरे फ्लाईओवर और धीमे सड़क निर्माण कार्य को लेकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अधिकारियों को फटकार लगाई है।

दहिसर-गुजरात नेशनल हाईवे पर अधूरे फ्लाईओवर और धीमी गति से चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कड़ा रुख अपनाया है।

आने वाले मानसून में ट्रैफिक जाम और जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं से नागरिकों को बचाने के लिए मंत्री ने दिल्ली दरबार होटल क्षेत्र में चल रहे फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का मौके पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को 10 जून तक काम हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

600 करोड़ के प्रोजेक्ट पर सवाल,गडकरी को लिखा पत्र

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दहिसर से गुजरात नेशनल हाईवे तक सड़क और फ्लाईओवर निर्माण के लिए लगभग 600 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया था। इस फंड के तहत कंक्रीट रोड और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन स्थानीय नागरिक लगातार काम की धीमी रफ्तार और घटिया गुणवत्ता की शिकायत कर रहे थे।

https://twitter.com/PratapSarnaik?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2057360661945167937%7Ctwgr%5Ee290974ec21dcb859d31c1e70b092bc2d9e6e0b2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharatlive.com%2Fmaharashtra%2Fthane%2Fmira-bhayandar-highway-flyover-work-deadline-before-monsoon-1746972.html

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री सरनाईक ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर परियोजना में हो रही देरी और लापरवाही की जानकारी दी थी। अधिकारियों की ओर से केवल ” काम प्रगति पर है ” जैसे तकनीकी जवाब मिलने के बाद सरनाईक ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

दिल्ली दरबार जंक्शन बना ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा संकट

मीरा-भाईंदर का दिल्ली दरबार होटल क्षेत्र इन दिनों ट्रैफिक जाम का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यह इलाका संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से सटा होने के कारण मानसून में यहां पहाड़ियों से भारी मात्रा में पानी सीधे सड़क पर उतरता है। उचित ड्रेनेज व्यवस्था नहीं होने से हाईवे पर जलभराव हो जाता है, जिससे मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है।

ये भी पढ़ें :- MMRDA को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्जत-अलीबाग समेत कई क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार

नालों की सफाई और जलनिकासी पर भी सख्ती

निरीक्षण के दौरान मंत्री सरनाईक ने कहा कि मानसून बेहद करीब है। यदि पुल और सड़क का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो मीरा भाईंदर की जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसलिए संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईवे निरीक्षण के साथ मंत्री ने इलाके के प्राकृतिक नालों और जलनिकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने मीरा भाईंदर महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संपर्क कर पहाड़ों से आने वाले पानी के सुचारु निकास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रशासन को मानसून से पहले नालों की तत्काल सफाई और जलप्रवाह व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x