शहर चुनें
42°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Bihar Exit Poll: महिलाओं ने NDA को दिया वोट, महागठबंधन को मिला युवाओं और किसानों का साथ

Bihar Exit Poll: एक्सिस माई इंडिया ने बुधवार की शाम एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार एनडीए को बढ़त है। एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को महिलाओं का साथ मिला है। वहीं युवाओं...

Bihar Exit Poll: एक्सिस माई इंडिया ने बुधवार की शाम एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार एनडीए को बढ़त है। एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को महिलाओं का साथ मिला है। वहीं युवाओं और किसानों ने महागठबंधन के पक्ष में ज्यादा वोट किया है। 

Bihar Exit Poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बाद अब सबकी नजरें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच कई टीवी चैनल और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए हैं। अब तक जारी अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बन रही है। बुधवार को एक्सिस माई इंडिया ने भी एग्जिट पोल के आंकड़ें जारी कर दिए हैं।

एक्सिस माई इंडिया द्वारा यह पोल राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर किया गया था और इसमें लगभग 42 हजार मतदाताओं की राय शामिल की गई। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि एनडीए को 43%, महागठबंधन को 41%, जनसुराज को 4% और अन्य को 12% वोट मिलने की संभावना है।

महिलाओं ने दिया NDA को मजबूत समर्थन

बिहार की राजनीति में महिलाओं की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है। वहीं एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार महिलाओं ने एनडीए के पक्ष में बड़ी भूमिका निभाई है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, 48% महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया, जबकि 37% ने महागठबंधन को।

वहीं, 3% ने जनसुराज और 12% ने अन्य दलों को चुना। विशेष रूप से गृहिणी वर्ग (हाउसवाइफ) में एनडीए को भारी समर्थन मिला है। पुरुष मतदाताओं के बीच मुकाबला बेहद कांटे का रहा। आंकड़ों के अनुसार, 41% पुरुषों ने एनडीए को वोट दिया, जबकि 42% ने महागठबंधन को। जनसुराज को 5% और अन्य को 12% वोट मिले।

किसानों का रुझान महागठबंधन की ओर झुका

कृषि क्षेत्र से जुड़े मतदाताओं में हल्का झुकाव महागठबंधन की ओर दिखा है। सर्वे में 43% किसानों ने महागठबंधन को वोट दिया, जबकि 42% ने एनडीए को। वहीं 4% ने जनसुराज को और 11% किसान मतदाताओं ने अन्य को वोट दिया है। वहीं 43% मजदूरों ने महागठबंधन और 41% ने NDA के पक्ष में वोट दिया है। जनसुराज को 4% मजदूर मतदाताओं ने वोट दिया जबकि 12% ने अन्य को।

युवाओं और बेरोजगारों ने जताया असंतोष

बेरोजगार और छात्र वर्ग ने इस बार एनडीए से कुछ दूरी बनाए रखी। 49% बेरोजगार मतदाताओं ने महागठबंधन को वोट दिया, जबकि 34% ने एनडीए को। वहीं छात्रों में 48% ने महागठबंधन को चुना और 33% ने एनडीए को। यहां भी जनसुराज का वोट शेयर 6% और 7% रहा, जबकि अन्य को 11% और 12% वोट मिला।

सरकारी और निजी कर्मचारियों का भरोसा नीतीश पर कायम

राज्य के शहरी और पेशेवर वर्ग में एनडीए ने अपना वर्चस्व बनाए रखा है। सरकारी कर्मचारियों में 43% ने एनडीए को वोट दिया, जबकि 39% ने महागठबंधन को। वहीं, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों में भी 43% ने एनडीए और 38% ने महागठबंधन को चुना। 49% व्यवसियों ने भी एनडीए पर भरोसा जताया, जबकि 36% ने महागठबंधन को वोट किया।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x