शहर चुनें
30°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Delhi Blast : न सिर था न पैर… पत्नी ने नीली जैकेट से की पहचान, जुम्मन का शव देख छलक आए आंसू.

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में ई-रिक्शा चलाने वाले जुम्मन की भी जान चली गई। जुम्मन का शव देख सभी के आंसू छलक आए। क्योंकि जुम्मन का सिर्फ धड़ मिला, न ही सिर और न पैर। पत्नी ने बमुश्किल शव...

Delhi Blast : दिल्ली ब्लास्ट में ई-रिक्शा चलाने वाले जुम्मन की भी जान चली गई। जुम्मन का शव देख सभी के आंसू छलक आए। क्योंकि जुम्मन का सिर्फ धड़ मिला, न ही सिर और न पैर। पत्नी ने बमुश्किल शव की शिनाख्त की।

दिल्ली में लालकिले के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 से ज्यादा घायलों का इलाज चल रहा है। दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं। दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने वाले जुम्मन की भी ब्लास्ट में जान चली गई।

जुम्मन लालकिले के आसपास ई-रिक्शा चलाते थे। 32 साल के जुम्मन के चाचा इदरीस का कहना है, मेरा भतीजा रिक्शा चलाता था। इदरीस ने बताया कि शाम पांच बजे लाल किले के लिए घर से निकला था। मोबाइल की लोकेशन रात 9.30 बजे तक लाल किला गेट नंबर एक थी, लेकिन उसके बाद से कुछ पता नहीं। हम उसे ढूंढ़-ढूंढ़कर परेशान थे, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल पा रहा था। ई रिक्शा में जीपीएस लगा था, लेकिन जब वहां पहुंचे तो गाड़ी की लोकेशन ऑन दिख रही थी, बाद में लोकेशन बंद हो गई। थोड़ी देर बाद हमने पुलिस से पूछा तो उन्होंने कहा कि एक बार मोर्चुरी में जाकर देखो।

त्नी ने जैकेट से की पहचान

पुलिसवालों के कहने पर इदरीश और जुम्मन की पत्नी मोर्चुरी में गई। उन्होंने शव गृह में काफी देर तक जुम्मन को ढूंढ़ा। लेकिन, जुम्मन का कुछ पता नहीं चला। अंत में जुम्मन की पत्नी की नजर वहीं पर रखी एक क्षत-विक्षत शव पर गई। वह उधर बढ़ी तो उसका कलेजा कांप उठा, क्योंकि उसे अंदेशा हो गया कि यह शव जुम्मन का ही है। जुम्मन की पत्नी जब और नजदीक गई तो देखा कि यह तो वही जैकेट है, जिसे पहनकर शाम को जुम्मन ई-रिक्शा लेकर निकला था। पत्नी ने जैकेट से जुम्मन के शव की शिनाख्त की। परिवार ने बताया, बॉडी में निचला हिस्सा और सिर नहीं है।

चाचा बोले- अभी तो ई-रिक्शा की किश्त भी पूरी नहीं हुई

जुम्मन के चाचा इदरीश ने बताया कि अभी तो ई-रिक्शा की किश्त भी पूरी नहीं हुई। जुम्मन के परिवार में उसकी विकलांग पत्नी और दस साल के बेटे के अलावा 2 दो बच्चे और हैं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x