शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Raj Thackeray: नासिक MNS का निर्णय, MVA के साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव, राज ठाकरे लेंगे करेंगे फैसला

Maharashtra Local Body Election: नासिक जिले में महाविकास आघाडी (एमवीए) की बैठक में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) शामिल हुई। बैठक के बाद मनसे नेता दिनकर पाटील ने कहा कि नासिक स्थानीय निकाय चुनावों में मनसे एमवीए के...

Maharashtra Local Body Election: नासिक जिले में महाविकास आघाडी (एमवीए) की बैठक में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) शामिल हुई। बैठक के बाद मनसे नेता दिनकर पाटील ने कहा कि नासिक स्थानीय निकाय चुनावों में मनसे एमवीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अंतिम निर्णय राज ठाकरे लेंगे।

मुंबई: नासिक जिले में महाविकास आघाडी (एमवीए) की बैठक में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) शामिल हुई। बैठक के बाद मनसे नेता दिनकर पाटील ने कहा कि नासिक स्थानीय निकाय चुनावों में मनसे एमवीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अंतिम निर्णय राज ठाकरे लेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि नासिक की बैठक में कांग्रेस के जो नेता शामिल थे, उन्हें पार्टी ने नहीं भेजा था। उनकी उपस्थिति से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

एनसीपी (एसपी) सुप्रीमो शरद पवार ने गत दिनों अकोला के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमवीए में मनसे को शामिल करने का संकेत दिया था, और आग्रह किया था कि कांग्रेस पार्टी को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पर अतिवादी रुख नहीं अपनाना चाहिए, और इस बारे में सोचना चाहिए। पवार के बयान के बाद नासिक जिले में एमवीए के घटक दल कांग्रेस, उद्धव सेना, शरद पवार की एनसीपी की बैठक हुई। बैठक में मनसे के नेता भी शामिल हुए।

बैठक के बाद मनसे नेता दिनकर पाटील ने महाविकास के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। पाटील के बयान के बाद कांग्रेस एक्टिव मूड में आई। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष सपकाल ने सफाई दी कि स्थानीय निकाय के चुनावों में मनसे के साथ किसी प्रकार का गठबंधन या समझौते पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है। सोमवार को नासिक में हुई बैठक में जो लोग कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में गए थे, उन्हें पार्टी ने नहीं भेजा था, और उनकी उपस्थिति से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। उन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

महायुति का प्रभाव कम करने के लिए साथ आए
बैठक के बाद मनसे नेता पाटील ने कहा कि आगामी सभी चुनावों के लिए गठबंधन किया गया है। लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी दलों ने मतदाता सूची में अनियमितताओं की ओर इशारा किया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता डीएल कराड ने कहा कि सभी दलों ने बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार की एनसीपी की ‘महायुति’ के प्रभाव को कम करने के लिए आगामी चुनाव एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

हमने हाथ मिलाने का फैसला लिया है- कांग्रेस के पूर्व पार्षद
नासिक जिले के कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद राहुल दिवे ने कहा कि हमें वरिष्ठों द्वारा स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने के निर्देश दिए गए हैं। हमने मनसे के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। हालांकि, हम अपने नेता बालासाहेब थोराट को बाद में इस फैसले के बारे में बताएंगे। हम पार्टी आलाकमान के आदेश का पालन करेंगे। हालांकि, राज्य कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने नासिक में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के साथ गठबंधन करने का कोई निर्णय नहीं लिया है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x