शहर चुनें
39°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Mumbai News: हनीट्रैप में फंसा मुंबई का व्यापारी, होटल में बुलाकर निकलवाए हजारों रुपये, 3 महिलाएं गिरफ्तार.

Mumbai Crime News: मुंबई में सक्रिय हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. वीपी रोड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथी महिला आरोपी अब भी फरार है. मुंबई के दक्षिण इलाके...

Mumbai Crime News: मुंबई में सक्रिय हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. वीपी रोड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथी महिला आरोपी अब भी फरार है.

मुंबई के दक्षिण इलाके में सक्रिय हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. वीपी रोड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि चौथी महिला आरोपी अब भी फरार है. पुलिस का कहना है कि ये गिरोह संगठित तरीके से व्यापारियों और अन्य लोगों को जाल में फँसाकर उनसे जबरन वसूली करती है.

हाल की घटना में 46 वर्षीय व्यवसायी को शिकार बनाया गया. पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता जलगांव का रहने वाला है और काम के सिलसिले में अक्सर मुंबई आता-जाता है. हाल ही में वह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचा, जहां स्टेशन के बाहर एक महिला उससे बातचीत करने लगी और 500 रुपये में सेक्सुअल सेवाएं देने की पेशकश की.

लूट को देते थे अंजाम

महिला उसे टैक्सी से गिरगांव ले गई और भारत भवन होटल के पास एक इमारत में ले जाकर कमरे में बुलाया. वहां पहले से एक अन्य महिला मौजूद थी. जैसे ही व्यापारी कमरे में पहुंचा, महिलाओं ने अचानक उस पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया. उसी दौरान तीन और महिलाएं अंदर आ गईं.

इसके बाद पीड़ित से जबरन उसका फोन अनलॉक कराया गया और एक मोबाइल ऐप के जरिए 22,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए. इतना ही नहीं, आरोपी महिलाओं ने उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी देकर उसके बटुए से 13,000 रुपये नकद भी ले लिया.

कई लोगों को बनाया अपना शिकार 

पहले तो व्यापारी डर के कारण चुप रहा, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर 30 सितंबर को वीपी रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. जांच में पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांसफर की पुष्टि की और सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं का नाम माजिदा नूर सरदार गाझी, रूपा विश्वनाथ दास और नसिम्मा जमान शेख है. तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया.

एक महिला अब भी फरार है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस का मानना है कि गिरोह ने इसी तरीके से अन्य लोगों को भी निशाना बनाया होगा, लेकिन सामाजिक कलंक के डर से कई पीड़ित सामने नहीं आ रहे हैं. जांच यह भी की जा रही है कि क्या यह महिलाएं किसी बड़े जबरन वसूली सिंडिकेट से जुड़ी हैं.

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x