शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

Mumbai Local Update: पेट्रोल पाइपलाइन फटी, रेलवे ने खारकोपर-उरण लोकल सेवा की सस्पेंड

Mumbai Local Train Suspended: पेट्रोल पाइपलाइन फटने के कारण खारकोपर और उरण के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। मध्य रेलवे की खारकोपर से उरण के बीच चलने...

Mumbai Local Train Suspended: पेट्रोल पाइपलाइन फटने के कारण खारकोपर और उरण के बीच उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं।

मुंबई लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए जरुरी खबर है। मध्य रेलवे की खारकोपर से उरण के बीच चलने वाली उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बुधवार को अचानक पेट्रोल पाइपलाइन फटने के कारण बंद कर दी गईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है।

खारकोपर-उरण लोकल सेवा बंद

सेंट्रल रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “खारकोपर और उरण के बीच पेट्रोल पाइपलाइन टूटने के कारण अप और डाउन दोनों लाइन की सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित की गयी हैं। यह कदम पूरी तरह एहतियाती उपाय के तौर पर उठाया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सहयोग करें।”

अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। तुरंत ही रेलवे ट्रैफिक को भी रोक दिया गया ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना न हो। इस कारण खारकोपर, उरण और आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। कई यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करनी पड़ी।

हालांकि, रेलवे प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लोकल ट्रेन सेवाएं जल्द ही फिर से शुरू हो जाएंगी। पाइपलाइन की मरम्मत पूरी होते ही और सुरक्षा जांच के बाद, लोकल ट्रेने फिर से शुरू कर दी जाएंगी। 

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x