— Advertisement —
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
अजित पवार का पीए बताकर सरकारी नौकरी का झांसा, भायंदर में 21.46 लाख की ठगी; आरोपी सोलापुर से गिरफ्तारपुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, मीरा-भायंदर पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने अर्पित किया पुष्पचक्रमीरा-भायंदरवासियों के लिए खुशखबरी! दिसंबर तक मेट्रो-9 का दूसरा चरण पूरा होने की उम्मीद, मुंबई का सफर होगा आसान !मीरा-भाईंदर में सियासी घमासान! नगर आयुक्त के आवास पर भीड़ जुटने और दबाव बनाने का आरोप, प्रताप सरनाईक ने की कार्रवाई की मांगमीरा-भायंदर महासभा में हंगामा, फिर भी 688 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर! विपक्ष ने उठाए सवालछत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक की यह कैसी दुर्दशा? मीरा-भाईंदर महानगरपालिका और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!अवैध निर्माण के आरोपों पर सख्ती के संकेत, निष्पक्ष जांच की मांगगरबा के दौरान हुए विवाद के बादपुलिस थाने में मारपीटभाईंदर में इमिटेशन ज्वेलरी कारखाने से24 हजार रुपये के नेकलेस चोरीरिश्वत मामले में राशनिंग इंस्पेक्टर कोएक साल की सश्रम कारावास की सजादुष्काळग्रस्त 2 लाख से अधिक किसान परिवारों को दिवाली का ‘आनंद राशन किट’महासभा की रिकॉर्डिंग पर रोक का कोई नियम नहीं!RTI में मीरा भाईंदर मनपा का खुलासा
— Advertisement —
Advertisement

हेलो यहां बार में होता है अश्लील डांस…मुंबई से सटे ठाणे में पुलिस मिली टिप, जानिए फिर क्या हुआ?

Mumbai Dance Bar News: मुंबई से लगे ठाणे में पुलिस ने अवैध ढंग से चल रहे एक हाई प्रोफाइल डांस बार का पकड़ा है। पुलिस ने यह एक्शन एक गोपनीय टिप मिलने के बाद लिया। पुलिस ने 6 लोगों को...

Mumbai Dance Bar News: मुंबई से लगे ठाणे में पुलिस ने अवैध ढंग से चल रहे एक हाई प्रोफाइल डांस बार का पकड़ा है। पुलिस ने यह एक्शन एक गोपनीय टिप मिलने के बाद लिया। पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें डांस बार का मालिक और मैनेजर शामिल हैं।

Reported By Saif Khan : मुंबई: मुंबई से सटे ठाणे में अवैध ढंग से चल रहे डांस में अश्लील डांस होता था। जब इसकी टिप-ऑफ पुलिस को मिली तो शहर के महात्मा फुले चौक स्टेशन इलाके के कल्याण में छापा मारा गया। पुलिस ने ठाणे में गैर-कानूनी तरीके से चल रहे एक डांस बार को पकड़ा लिया। पुलिस ने डांस बार के मालिक और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी जोन-3 अतुल जेंडे ने बताया कि उन्हें बार के हॉल में 15 महिलाएं और मालिक, मैनेजर, कैशियर, वेटर और दूसरे स्टाफ समेत 13 लोग मिले, जो कथित तौर पर गैर-कानूनी कामों को बढ़ावा दे रहे थे। जब पुलिस डांस बार में दाखिल हुई तो टिप सही निकली। पुलिस भी वहां के माहौल को देखकर हैरान रह गई।

अवैध बार में ‘अश्लील डांस’
ठाणे पुलिस के अनुसार पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और दूसरे कानूनी नियमों के तहत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डीसीपी ने कहा कि बार के मालिक, ऑपरेटर, मैनेजर और कैशियर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई में डांस बार पाबंदी नहीं है, लेकिन सरकार ने इसके संचालन के लिए कड़े नियम बनाए हैं। जिनका पालन किया जाना जरूरी है। डांस बार अभी 11.30 बजे रात तक खुले रहने की अनुमति है। इतना ही नहीं डांसरों के साथ लिखित अनुबंध को अनिवार्य किया गया है। 2005 से 2019 तक डांस बार रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खुले थे। उसके बाद नियम बना था कि डांसरों को टिप दी जा सकती है लेकिन उनके ऊपर रुपये नहीं लुटाए जा सकते हैं। इन्हीं नियमों में यह आदेश दिया गया था कि अश्लील नृत्य की अनुमति नहीं है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

📱

Coming Soon!

हमारा मोबाइल ऐप जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेटेस्ट खबरों के लिए हमारा न्यूज़लैटर सब्सक्राइब करें!

Scroll to Top
Scroll to Top