शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

मीरा रोड पुलिस की नाक के नीचे बिक रहा गुटखा-देशी शराब!

-नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान खोखला REPORTED BY : SAIF KHAN एक तरफ मीरा-भायंदर व वसई-विरार पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है, क्योंकि...

-नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान खोखला

REPORTED BY : SAIF KHAN

एक तरफ मीरा-भायंदर व वसई-विरार पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है, क्योंकि मीरा रोड पुलिस की नाक के नीचे ही खुलेआम रात भर प्रतिबंधित गुटखा और देशी शराब बिक रहा है। मामला मीरा रोड पुलिस के दायरे में आने वाले लतीफ पार्क इलाके का है, जहां बस स्टॉप के पीछे स्थित पान टपरी और एक झुग्गी से ग्राहकों को सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित गुटखा और देशी शराब उपलब्ध कराया जा रहा था।
उल्लेखनीय है कि टपरी के ठीक सामने मीरा रोड पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली बीट चौकी है जहां पर चौबीसों घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी रहती है। शहर के कुछ जागरूक पत्रकारों द्वारा इन अवैध गतिविधियों की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस कुंभकर्णी नींद से जागी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मेघना बुरांडे के नेतृत्व में सोमवार को झुग्गी पर छापा मारा गया और बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा और देशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने कस्तूरा बाई नामक महिला सहित पान टपरी चलाने वाले युवक को हिरासत में लिया। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने एक और सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि पान टपरी वाले ने कथित रूप से बिजली चोरी करने के इरादे से लाइट के खंभों से अनधिकृत कनेक्शन लिया था जिसके कारण कुछ दिनों पहले करंट लगने से एक वरिष्ठ नागरिक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों को निराधार करार दिया और बताया कि मामले में एडीआर दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x