शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

स्कूल यूनिफॉर्म में नाबालिग लड़की ने चलाई ऑटो, बगल में बैठा ड्राइवर, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

School Girl Drive Auto Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा व्यस्त सड़क पर तेजी से ऑटोरिक्शा चलाती नजर आ रही है। महाराष्ट्र...

School Girl Drive Auto Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा व्यस्त सड़क पर तेजी से ऑटोरिक्शा चलाती नजर आ रही है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खोपोली से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ा दी है। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक नाबालिग लड़की व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार से ऑटो-रिक्शा चलाती दिखाई दे रही है। जबकि ऑटो की पिछली सीट पर तीन से चार स्कूली छात्राएं बैठी हैं, जबकि आगे की सीट पर असली ड्राइवर मौजूद है, जो खुद स्टीयरिंग संभालने के बजाय उस नाबालिग छात्रा को ऑटो चलाने की ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है।

स्कूटर पर पीछे आ रहे एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। यह घटना न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े करती है। सरकार की सख्त गाइडलाइनों और लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद ऐसे खतरनाक और गैरकानूनी कृत्य थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए खोपोली पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की है और भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पर बच्चों की जान खतरे में डालने और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है।

पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) से इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखने की मांग की जा रही है। वहीं, माता-पिता और स्कूल प्रशासन से भी अपील की गई है कि वे बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x