शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

महाराष्ट्र में दलित महासंघ के अध्यक्ष की जन्मदिन के दिन हत्या, सांगली में भारी पुलिस बल तैनात

Maharashtra Sangli Murder: दलित महासंघ के एक नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हमलावर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आए थे और फिर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। महाराष्ट्र के सांगली जिले में बीती रात एक दिल...

Maharashtra Sangli Murder: दलित महासंघ के एक नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हमलावर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आए थे और फिर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।

महाराष्ट्र के सांगली जिले में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया। दलित महासंघ के सांगली जिला प्रमुख उत्तम मोहिते (Uttam Mohite Murder) की उनके जन्मदिन के दिन ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दौरान हमला करने आए आरोपी शब्या शाहरुख शेख को भी गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। एक ही रात में दो मौतों से सांगली में दहशत का माहौल है।

क्या हुआ मौके पर?

मिली जानकारी के मुताबिक, दलित महासंघ के नेता उत्तम मोहिते का मंगलवार को जन्मदिन था। इस मौके पर मोहिते के घर के बाहर विशेष कार्यक्रम रखा गया था, जहां समर्थक और स्थानीय लोग बधाई देने पहुंचे थे। रात करीब 12 बजे शाहरुख शेख अपने 8 से 10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि सभी ने पहले कार्यक्रम में खाना खाया, फिर शुभकामनाएं देने के बहाने मोहिते के पास पहुंचे। इस दौरान अचानक शेख ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहिते पर धारदार हथियार से कई वार किए।

आरोपियों ने दलित महासंघ नेता के पेट और गर्दन पर लगातार वार किए, जिससे मोहिते मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत सांगली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भीड़ ने हमलावर को भी मौत के घाट उतारा

इस बीच, मोहिते के समर्थक भी हमलावरों पर टूट पड़े। गुस्साई भीड़ ने शेख और उसके साथियों को जमकर पीटा। इस झड़प में शाहरुख शेख के पैर में गहरी चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया। देखते ही देखते भीड़ ने शाहरुख शेख की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शेख के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शहर में तनाव, पुलिस बल तैनात

इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे सांगली में तनाव फैल गया। रात में ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही।

हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी का शक

फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस का मानना है कि मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है। स्थानीय निकाय चुनाव से पहले हुई इस घटना की चर्चा सांगली ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में हो रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और इसमें शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x