शहर चुनें
31°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 2 महीने पहले
पानी की कमी के कारण स्कूल बंद
बारिश ने खोली मनपा के दावों की हकीकत,जलभराव से बेहाल मीरा-भायंदर
बॉटल नेक फ्लाईओवर पर सियासी घमासान, मेहता बोले- ‘डबल रोल’ नहीं चलेगा
11 साल की बच्ची की थायरॉयड ग्रंथि में फंसी मछली की हड्डी,डॉक्टरों ने बेहद जटिल सर्जरी कर बचाई जान
पत्रकारों को धमकाने वालों को सीधे जेल भेजो!
घर में सेंधमारी के मामले में दो लोग गिरफ्तार;₹68.70 लाख का सोना और नकदी जब्त !

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

महाराष्ट्र में पिघली सियासी बर्फ, शिंदे ने फोन करके संजय राउत के जल्द ठीक होने की कामना, जानें क्या कुछ हुआ?

Sanjay Raut Health News: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच जहां माहौल गर्म है तो वहीं दूसरी एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। 2022 से एक दूसरे के खिलाफ खूब हमले कर रहे एकनाथ शिंदे और संजय राउत...

Sanjay Raut Health News: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच जहां माहौल गर्म है तो वहीं दूसरी एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। 2022 से एक दूसरे के खिलाफ खूब हमले कर रहे एकनाथ शिंदे और संजय राउत के बीच तल्खी घटती दिख रही है। शिंदे ने संजय राउत के स्थास्थ्य की जानकारी लेकर ज्ल्द ठीक होने की कामना की है।

मुंबई: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर जहां एक तरफ राजनीतिक गर्म है। रैलियों और प्रचार का क्रम शुरू हो गया है तो दूसरी तरफ इस चुनावी माहाैल में दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच जमी बर्फ पिघलने का घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना के दो फाड़ होने के बाद से उद्धव ठाकरे के करीब संजय राउत एकनाथ शिंदे पर हमलावर हैं, लेकिन महाराष्ट्र में व्यक्तिगत संबंधों की परंपरा को बरकरार रखते हुए एकनाथ शिंदे ने संजय राउत के स्थास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और वरिष्ठ नेता शरद पवार के राजनीतिक प्रतिद्वंदिता थी लेकिन फिर भी दोनों के बीच निजी रिश्ते बने रहे। कुछ ऐसा ही शिंदे ने किया। उन्होंने राउत से बात करके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

लंबे ब्रेक पर हैं संजय राउत
शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत उद्धव ठाकरे के बेहद करीबी है। उन्होंने पिछले दिनों ऐलान किया था कि वह स्वास्थ्य कारणों से अगले कुछ महीने किसी से नहीं मिल सकेंगे। उन्होंने कहा था कि वह अपने स्वास्थ्य के कारण सार्वजनिक जीवन से दूर हो रहे हैं। राउत के इस अपडेट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनकी जल्द ठीक होने की कामना की थी। तब राउत ने उनका आभार व्यक्त किया था और लिखा था कि मेरा परिवार आपका आभारी है। संजय राउत ने कहा है कि उन्हें ठीक होने में दो महीने लगेंगे। संजय राउत को पिछले हफ़्ते तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ताजा अपडेट के अनुसार अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

शिंदे ने किसे किया फोन?
एकनाथ शिंदे ने संजय राउत के भाई विधायक सुनील राउत को फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। सुनील राउत के साथ एकनाथ शिंदे की फोन पर बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एकनाथ शिंदे संजय राउत के स्वास्थ्य के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं।एकनाथ शिंदे की फोन पर बातचीत के वीडियो में वह सुनील राउत से संजय राउत के स्वास्थ्य के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। क्या संजय राउत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है? क्या अब आप उसे घर ले आए हैं? एकनाथ शिंदे ये कहते नजर आ रहे हैं। साथ ही संजय राउत से कहो कि वो जल्दी ठीक हो जाएं, संजय राउत भी फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं। संजय राउत के भाई सुनील राउत विक्रोली से शिवसेना यूबीटी के विधायक हैं।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x