शहर चुनें
42°C Delhi
Breaking News
शहर चुनें
ब्रेकिंग न्यूज 18 दिन पहले
ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
हाईवे प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार पर भड़के मंत्री प्रताप सरनाईक, तय की 10 जून की डेडलाइन
मीरा-भाईंदर में प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, महिला सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल
Dahisar Kashigaon Metro: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, दहिसर-काशीगांव मेट्रो इसी हफ्ते से शुरू, फडणवीस करेंगे उद्घाटन
शक्ति का जागरण, भक्ति का उत्सव, मीरा-भयंदर में ‘प्रिय बहनों’ का भव्य मिलन!

अपना शहर चुनें

मीरा भाईंदर
वसई विरार
मंगलुरु
बेंगलुरु
पणजी
कोल्हापुर
नाशिक
अमरावती
नागपुर
पुणे
ठाणे
औरंगाबाद

मौसम के लिए शहर चुनें

दिल्ली
मुंबई
कोलकाता
बेंगलुरु
चेन्नई
हैदराबाद
पुणे
अहमदाबाद
जयपुर
लखनऊ
पटना
रांची
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x

कैब बुकिंग में शेयर की डीटेल, फिर मुंबई की इस युवती के साथ जो हुआ, उससे नर्क बनी जिंदगी, हिला देगी यह कहानी

Mumbai Police : मुंबई में यात्रा के दौरान टोल चुकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक कैब चालक ने महिला यात्री का कथित फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उसे (महिला को) 'कॉल गर्ल' बताया। दादर पुलिस ने झारखंड के रहने...

Mumbai Police : मुंबई में यात्रा के दौरान टोल चुकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक कैब चालक ने महिला यात्री का कथित फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उसे (महिला को) ‘कॉल गर्ल’ बताया। दादर पुलिस ने झारखंड के रहने वाले कैब ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मुंबई : महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी करने वाली एक युवती के मोबाइल पर अचानक कई कॉल आने लगे। ये कॉल उसे दिन-रात आने लगे। लोग उससे अश्लील बातें करने लगे। उससे एक रात का रेट पूछने लगे। उसे एक बार आने को कहने लगे। युवती को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अचानक उसके साथ यह क्या होने लगा। उसने नंबर्स ब्लॉक करने शुरू किए लेकिन यह नहीं खत्म नहीं हुआ। लोग उसे वॉट्सऐप पर गंदी तस्वीरें भेजने लगे अश्लील कॉल्स बढ़ने लगीं। आखिरकार परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की। उसके बाद जांच में जो सामने आया, वह चौंका देनेवाला रहा। युवती खुद हैरान थी कि ऐसा कैसे हो सकता है।

दरअसल कहानी कुछ महीने पहले शुरू हुई। युवती ने कुछ समय पहले दक्षिण मुंबई से दादर तक की कैब सेवा बुक की थी। यह कैब विनय कुमार यादव चला रहा था। यात्रा के दौरान विनय ने उससे एक जगह टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

टोल को लेकर हुई थी बहस

युवती और कैब ड्राइवर के बीच जमकर बहस हुई। युवती ने साफ कहा कि टोल वह ही देगा क्योंकि उसने उसे पहले इस तरह का कुछ नहीं बताया था। बहस के बाद आखिर ड्राइवर ने टोल दिया और वे वहां से निकल गए। वह दादर में उतर गई और फिर इस बात को भूल गई।

ड्राइवर के पास थी सारी डीटेल

युवती को अंदाजा भी नहीं था कि यात्रा के दौरान टोल चुकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद वह कैब चालक कुछ ऐसा करेगा कि उसकी जिंदगी भयावह हो जाएगा। ड्राइवर के पास युवती का मोबाइल नंबर था। उसका नाम और उसके घर का पता भी, जहां से उसने उसे यात्रा के दिन ड्रॉप किया था। युवती की तस्वीर भी उसके पास था। ड्राइवर ने खौफनाक प्लान बनाया।


इंस्टाग्राम पर बताया कॉल गर्ल

विनय कुमार यादव ने युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उसकी फोटो, नाम, पता सब यूज किया। उसने इस इंस्टाग्राम अकाउंट में युवती को कॉल गर्ल बताया। वह अकाउंट पर गंदी बातें लिखने लगा। उसने युवती का मोबाइल नंबर लिखकर कहा कि मैं कॉल गर्ल हूं मुझसे बात करने और बुलाने के लिए इस नंबर पर कॉल करें। उसके बाद से युवती के पास अश्लील कॉल्स आने लगे।

झारखंड का रहने वाला है विनय

पुलिस ने बताया कि कैब ड्राइवर विनय कुमार यादव झारखंड का रहने वाला है। वह मुंबई में एक निजी ट्रैवल्स कंपनी में कैब ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पहले विनय खुद युवती को बार-बार कॉल करके गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके कुछ समय बाद, महिला को अज्ञात लोगों से अनचाहे कॉल आने लगे। जब उसने जांच की, तो पाया कि उसकी तस्वीर का उपयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया था, जिसमें उसे कॉल गर्ल बताया गया था। उस अकाउंट में महिला के संपर्क विवरण भी थे।

पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला ने दादर पुलिस में शिकायत की। आधिकारिक सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, इशारे या कृत्य और मानहानि से संबंधित हैं, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विनय कुमार यादव के मोबाइल नंबर के जरिए झारखंड स्थित उसके पैतृक स्थान का पता लगाकर उसे पेश होने का नोटिस भेजा है।

Shahnawaz Khan

शहनवाज़ खान एक समर्पित पत्रकार हैं, जो सटीक और प्रभावशाली खबरों के लिए जाने जाते हैं। वे वर्तमान घटनाओं, जनहित के मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं। सत्य और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पाठकों को जागरूक और सूचित रखने का कार्य करती है।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x